{"_id":"6368edf442b3df02ec37a39f","slug":"best-catches-of-t20-world-cup-2022-no-indian-in-list-glenn-phillips-catch-may-be-called-catch-of-tournament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: इस विश्व कप के सबसे बेहतरीन कैच, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं, अफ्रीका को बाहर करने वाला कैच सबसे ऊपर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: इस विश्व कप के सबसे बेहतरीन कैच, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं, अफ्रीका को बाहर करने वाला कैच सबसे ऊपर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:47 PM IST
सार
नीदरलैंड के वान डर मर्व ने शानदार कैच पकड़कर डेविड मिलर को आउट किया था। उनके इस कैच की वजह से मैच पलट गया था और दक्षिण अफ्रीका हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। इसे अब तक टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच माना जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 12
ग्लेन फिलिप्स और वान डर मर्व के कैच को बेस्ट माना जा रहा है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टी20 विश्व कप 2022 में अब सिर्फ तीन मुकाबले रह गए हैं। क्वालीफाइंग राउंड के बाद सुपर-12 राउंड के मुकाबले भी खत्म हो गए हैं। अब सेमीफाइनल के मुकाबले और फाइनल मैच होना बाकी है। भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब तक इस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया तो कुछ गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। इस बीच कई खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से भी क्रिकेट जगत में नाम बनाया।
यहां हम इस टूर्नामेंट के अब तक के सबसे बेहतरीन कैच के बारे में बता रहे हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यागा आठ अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के किसी खिलाड़ी का कैच इस टूर्नामेंट के बेहतरीन कैचों में शामिल नहीं है।
वान डर मर्व के एक कैच ने दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप से बाहर कर दिया
- फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के मैच में वान डर मर्व ने बेहतरीन कैच पकड़कर डेविड मिलर को आउट किया था। उन्होंने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा था। उनका कैच इसलिए भी मुश्किल था, क्योंकि उन्हें पीछे भागते हुए ऊपर की तरफ देखना था और सूर्य भी उनकी आंखों के सामने था। ऐसे में उन्होंने बेहतरीन कैच पकड़कर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इसी वजह से उनके कैच को इस टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच माना जा रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इफ्तिखार अहमद का शानदार कैच पकड़ा था। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर कमाल की समझदारी दिखाई थी और अपनी टीम को लगातार तीसरी गेंद पर विकेट लेने में मदद की थी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम यह मैच हार गई थी।
भारत और जिम्बाब्वे के मैच में रेयान बर्ल ने बेहतरीन कैच पकड़कर ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा था। हालांकि, पंत के आउट होने से दक्षिण अफ्रीका को कोई खास फायदा नहीं मिला और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया, लेकिन बाउंड्री के पास बर्ल ने बेहतरीन कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने सुपर-12 राउंड के पहले ही मैच में शानदार कैच पकड़ा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिश को पवेलियन भेजने के लिए बेहतरीन डाइव लगाई थी और कैच पकड़कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने में योगदान दिया था।
Superhuman Phillips!
We can reveal that this catch from Glenn Phillips is one of the moments that could be featured in your @0xFanCraze Crictos of the Game packs from Australia v New Zealand.
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।