फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 क्रिकेट के हम सिकंदर, इस साल रहा जीत का 100% रिकॉर्ड

Wed, 12 Dec 2018 01:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
best of 2018 india cricket team never lost any t20 series in this year
team india

टी-20 क्रिकेट के लिहाज से साल 2018 टीम इंडिया के लिए जबरदस्त रहा है। टी-20 क्रिकेट में लगातार 10वीं सीरीज जीतने से चूक गई टीम इंडिया ने इस साल कोई टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। टीम इंडिया का यह विजयी अभियान इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ था।

best of 2018 india cricket team never lost any t20 series in this year
india v south africa

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस वर्ष फरवरी में हुई टी-20 सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की थी। भारत ने केपटाउन में खेला पहला मैच 7 रन से, जबकि जोहानसबर्ग में खेला मुकाबला 28 रन से अपने नाम किया था।
 

best of 2018 india cricket team never lost any t20 series in this year
दिनेश कार्तिक

निदाहास ट्रॉफी
भारत-बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच मार्च में हुई निदाहास ट्रॉफी भी टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर अपने नाम की थी। कोलंबो में खेले गए फाइनल में मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर भारत को चैंपियन बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
best of 2018 india cricket team never lost any t20 series in this year
india vs ireland

भारत बनाम आयरलैंड
इस साल जून में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज भी भारत ने 2-0 से अपने नाम की थी। भारत ने यहां पहला मुकाबला रिकॉर्ड 143 रन से, जबकि दूसरा मैच 76 रन से जीता था।

विज्ञापन
best of 2018 india cricket team never lost any t20 series in this year
india vs england

भारत बनाम इंग्लैंड
इंग्लैंड में भारत ने बेशक टेस्ट सीरीज गंवाई हो, लेकिन तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अंग्रेजों को 2-0 से पछाड़ने में कामयाबी हासिल हुई। भारत ने ब्रिस्टल में खेला पहला मैच 7 विकेट से, जबकि मैनचेस्टर में खेला तीसरा मैच 8 विकेट से जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed