{"_id":"5c1098c1bdec2241a111c2bd","slug":"virat-kohli-made-many-runs-and-hit-ten-centuries-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का से शादी के बाद बदल गई कोहली की जिंदगी, एक साल में बनाए ढेरो रिकॉर्ड्स और जड़े 10 शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनुष्का से शादी के बाद बदल गई कोहली की जिंदगी, एक साल में बनाए ढेरो रिकॉर्ड्स और जड़े 10 शतक
Wed, 12 Dec 2018 11:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने एक साल पहले इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अपना हमसफर बनाया था। इस शाही शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों सेलिब्रिटीज ने अपनी शादी का विवरण निजी रखने का फैसला किया, लेकिन अफवाहों का बाजार नहीं थमा और कई तरह के कयास लगाए गए। आखिरकार, 11 दिसंबर 2017 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए।
2 of 8
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
विराट और अनुष्का ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फोटो डालकर शादी की पुष्टि की। कोहली ने 2017 में व्यस्त घरेलू सीजन के बाद लंबा ब्रेक लिया। अनुष्का ने भी ऐसा किया और दोनों ने फिनलैंड में हनीमून मनाया। इसके अलावा मुंबई में इस जोड़ी ने शादी का रिसेप्शन दिया।
3 of 8
anushka sharma and virat kohli
- फोटो : Instagram
कोहली और अनुष्का ने एक-दूसरे का काफी अच्छे से साथ निभाया और दोनों ने अपने-अपने पेशे में काफी शोहरत हासिल की। कोहली के ऊपर शादी के बाद ही कड़ा दबाव आया क्योंकि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के कड़े दौरे पर टीम इंडिया का नेतृत्व करना था। ऐसा भी हुआ कि जब कोहली का बल्ला नहीं चला तो फैंस ने अनुष्का का मजाक बनाया। बाद में कोहली ने एक ट्वीट करके आलोचकों को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
virat kohli out
कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने गंभीर परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि टीम टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी, लेकिन कप्तान कोहली ने खूब रन बनाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट में 286 रन बनाए और वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कोहली ने फिर वन-डे सीरीज में धमाल मचाया और 186 की औसत से 558 रन बनाए। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को वन-डे सीरीज में मात दी।
विज्ञापन
5 of 8
विराट कोहली
कोहली ने सेंचुरियन में जमाया शतक अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को समर्पित किया। उन्होंने अंगूठी अपने गले में पहनी हुई थी, जिसे शतक पूरा करने के बाद उन्होंने चूमा और पत्नी को शतक समर्पित किया। यहीं नहीं वन-डे सीरीज में प्रोटियाज को 5-1 से मात देने के बाद कोहली ने कहा, मैदान के बाहर जिन लोगों ने समर्थन दिया, वह श्रेय के हकदार हैं। मेरी पत्नी को काफी हद तक सफलता का श्रेय जाता है क्योंकि उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। उन्हें पहले कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन वह वो इंसान हैं, जिन्होंने मेरा पूरे दौरे पर साथ निभाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।