फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: इन 11 महारथियों के दम पर पर्थ फतह करने उतर सकती है टीम इंडिया

Wed, 12 Dec 2018 11:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
team india predicted playing eleven for perth test against australia
team india

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 31 रन से अपने नाम कर टीम इंडिया 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से दूसरा मैच पर्थ में खेला जाएगा। एडिलेड में धमाकेदार जीत के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं।



 

team india predicted playing eleven for perth test against australia
केएल राहुल

ओपनर्स
पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के ओपनर्स केएल राहुल और मुरली विजयी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने से चूक गए थे। हालांकि दूसरी पारी में केएल राहुल ने 44 रन बनाए थे। वहीं अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ के घायल होने से कोहली के पास दोनों में से किसी को बाहर करने का विकल्प मौजूद नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पर्थ में भी मुरली-राहुल ही पारी का आगाज करेंगे।

team india predicted playing eleven for perth test against australia
Cheteshwar Pujara

मिडिल ऑर्डर
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के असली हीरो चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। पिछले मैच में चेतेश्वर ने पहली पारी में 123 और दूसरी पारी में 71 रन बनाए थे। वहीं चौथे नंबर पर कप्तान कोहली खुद बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। कोहली ने पहले टेस्ट में मात्र 37 रन का योगदान दिया था।

कोहली के बाद टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को भेजा जा सकता है। रहाणे ने पहली पारी में 13 रन पर अपना विकेट गंवाने के बाद दूसरी पारी में 70 रन जड़े थे। पहले टेस्ट में सिलेक्टर्स ने हनुमा विहारी को बाहर बैठाकर रोहित शर्मा को टीम में मौका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india predicted playing eleven for perth test against australia
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

पहली पारी में 37 रन की पारी खेलने वाले रोहित दूसरी पारी में सिर्फ एक रन बना पाए थे। ऐसे में उनकी जगह शायद हनुमा विहारी की वापसी हो सकती है या पर्थ की पिच को देखते हुए एक तेज गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है। लोवर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में कुछ खास न कर पाने वाले पंत अभी भी टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे। पछले मैच में पंत ने विकेट के पीछे 11 कैच लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
team india predicted playing eleven for perth test against australia
रविचंद्रन अश्विन

स्पिन डिपार्टमेंट
अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 25 रन की पारी के साथ चेतेश्वर पुजारा संग मिलकर 62 रन की साझेदारी की थी। बल्लेबाजी के अलावा अश्विन ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली और दूसरी पारी में 3-3 विकेट चटकाए थे। हालांकि पर्थ की तेज पिच को ध्यान में रखते हुए उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार या उमेश यादव की एंट्री हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed