फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा सांसद ने लगाया क्रिकेट की हत्या का आरोप, हनुमा विहारी ने दो शब्द से कर दी बोलती बंद

Wed, 13 Jan 2021 06:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 13 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
BJP leader criticize Hanuma Vihari for slow batting, the cricketer responded back with highlighting mistake
हनुमा विहारी - फोटो : Amar Ujala

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन जिस तरह से भारत के मध्यक्रम बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के 407 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया एक समय पर हार के कगार पर थी और चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद मैच उसके हाथ से निकलता दिख रहा था। लेकिन तब बल्लेबाज हनुमा विहारी ने मांशपेशियों में खिंचाव के बावजूद टीम को संभाला और एक छोर पर टिके रहे। 



विहारी ने हालांकि इस दौरान रन कम बनाए लेकिन अश्विन के साथ मिलकर उन्होंने टीम के लिए अटूट साझेदारी की और आखिरी वक्त तक मैदान में टिके रहे। उनकी इस पारी और अश्विन के साथ की गई साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रही। विहारी ने चोट के बावजूद बल्लेबाजी की और 161 गेंदें खेलकर नाबाद 23 रन बनाए। 

BJP leader criticize Hanuma Vihari for slow batting, the cricketer responded back with highlighting mistake
Babul Supriyo

उधर जहां विहारी के इस जुझारूपन और जीवटता ने सभी का दिल जीता तो वहीं बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो उनसे नाराज दिखे। सुप्रियो ने ट्वीट करते हुए हनुमा विहारी की बल्लेबाजी की शिकायत की और उनकी धीमी बल्लेबाजी को कोसते हुए उसे क्रिकेट की हत्या तक कह डाला। सुप्रियो ने लिखा, 'सात रनों के लिए 109 गेंदें खेलना! हनुमा बिहारी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए ना केवल भारत के लिए किसी भी संभावना को मार दिया है, बल्कि क्रिकेट की भी हत्या कर दी है। बीजेपी नेता ने आगे लिखा कि मुझे मालूम है कि मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता है।

 
 
BJP leader criticize Hanuma Vihari for slow batting, the cricketer responded back with highlighting mistake
अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी - फोटो : twitter@ajinkyarahane88

सुप्रियो का यह ट्वीट क्रिकेट फैंस को भी रास नहीं आया और उन्होंने उनकी जमकर आलोचना की और क्रिकेट छोड़कर राजनीति पर ध्यान लगाने तक की सलाह दे डाली। वहीं खुद हनुमा विहारी ने भी बीजेपी नेता के ट्वीट पर रिप्लाई किया। विहारी ने अधिक ना लिखते हुए सिर्फ दो शब्दों का इस्तेमाल किया और बाबुल की एक बड़ी गलती को उजागर करते हुए करारा जवाब दिया। हनुमा ने उन्हें याद दिलाया कि उनका उपनाम 'विहारी' है नाकी 'बिहारी'

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader criticize Hanuma Vihari for slow batting, the cricketer responded back with highlighting mistake
हनुमा और अश्विन - फोटो : ट्विटर

हनुमा के जवाब देने के इस अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा और देखते ही देखते उनके इस रिप्लाई को 36 हजार से अधिक लाइक और 10 हजार से ज्यादा रिट्वीट मिल गए। हनुमा और सुप्रियो के इस ट्वीट को टीम के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी शेयर किया और बीजेपी नेता का मजाक बनाया।  

 
विज्ञापन
BJP leader criticize Hanuma Vihari for slow batting, the cricketer responded back with highlighting mistake
Virendra Sehwag - फोटो : social Media

अश्विन के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'अपना विहारी, सब पर भारी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed