फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 साल के इस भारतीय गेंदबाज के फैन हुए रफ्तार के बादशाह, बताया- 'फ्यूचर ऑफ टीम इंडिया'

Sun, 06 May 2018 10:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
brett lee says shivam mavi is future of team india
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : ipl

अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी शानदार गेंदबाजी का जौहर दिखाने के बाद अब 19 साल के शिवम मावी आईपीएल में कोलकाता की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं। इस युवा गेंदबाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम कई दिग्गजों को अपना कायल बनाया है।

brett lee says shivam mavi is future of team india
ब्रेट ली

वहीं शिवम मावी की गेंदबाजी के न सिर्फ फैंस बल्कि क्रिकेट के कई दिग्गज भी कायल हो चुके हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने शिवम मावी की की जमकर तारीफ करते हुए इस खिलाड़ी को टीम इंडिया का भविष्य बताया है।

brett lee says shivam mavi is future of team india
ब्रेट ली

बल्लेबाजों को भयभीत करने वाले ब्रेट ली ने कहा है कि शिवम मावी भारतीय गेंदबाजी का भविष्य हैं। ब्रेट ली ने कहा, "मैं समझता हूं कि मावी के पास एक अच्छा गेंदबाज बनने के लिए सभी जरूरी चीजें हैं। उनका एक्शन बेहतरीन है और वह खुद को एक संपूर्ण गेंदबाज के रूप में प्रस्तुत करते हैं। मावी जैसेयुवा गेंदबाज के साथ यह बहुत जरूरी है कि वह आत्मविश्वास के साथ खेलें और खेल का आनंद लें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
brett lee says shivam mavi is future of team india
shivam mavi

बता दें कि शिवम मावी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए अब तक तीन विकेट भी चटकाए हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018 में शिवम मावी के बेहतरीन प्रदर्शन के देखते हुए केकेआर की फ्रैंचाइजी ने उन्हें अपने दल में शामिल किया था।

विज्ञापन
brett lee says shivam mavi is future of team india
ब्रेट ली - फोटो : getty

ब्रेट ने ली खुद टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी क्रिकेट खेला है। ब्रेट ली को बहुत कम बार किसी तेज गेंदबाज की इतनी तारीफ करते देखा गया है। बता दें कि आईपीएल में ब्रेट ली किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed