आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक अलग अंदाज में खेलते दिखाई रहे हैं। वह इस सीजन के शुरुआत से ही अच्छी पारियां खेल रहे हैं। कई मैच वह इस सीजन में अपने दम पर जिताए हैं। यदि आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो धोनी आईपीएल के मौजूदा सीजन में उससे कहीं ज्यादा आक्रामक पारी खेलते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये हम नहीं धोनी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। आइये जानते हैं कि उन्होंने खुलासे में क्याः
एमएस धोनी ने कोच फ्लेमिंग से कही एक राज की बात, इसलिए IPL में बना रहे हैं खूब रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि आईपीएल के 11वे सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से हुई थी। पहला मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच खेला गया था। अभी तक इस सीजन के 45 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दो साल बाद वापसी कर रही सीएसके की तरफ से धोनी ने इस सीजन में अब तक कुल 28 छक्के जड़ चुके हैं, जबकि साल 2015 आईपीएल की यदि बात करें तो धोनी ने कुल 15 छक्के जड़े थे।
दरअसल, हाल ही में राजस्थान के हाथों मिली हार के बाद धोनी ने अपने कोच स्टेफन फ्लेमिंग से अपने बल्लेबाजी फॉर्म के बारे में पूछा तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि धोनी की बल्लेबाजी ऑर्डर ने उनकी बल्लेबाजी फॉर्म में काफी मदद किया किया है। वहीं, धोनी ने खुलासा किया, 'आईपीएल के शुरु होने से पहले मैनें अपने हेड कोच फ्लेमिंग को बोला और उनसे कहा कि मैं जमकर बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा। मैं अधिक से अधीक बल्लेबाजी करूंगा। मैं आपको एक अच्छा रिटर्न दे सकता हूं।'
मालूम हो कि धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। धोनी ने इस मैच 33 रन की नाबाद पारी खेली थी।
बता दें कि आईपीएल 2018 के अब तक खेले गए 11 मैचों में धोनी ने 98.25 की औसत के साथ 393 रन बनाए हैं, जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। बल्लेबाजी करने के दौरान उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 163 का रहा है।