{"_id":"5ae76ec44f1c1b320a8b75f5","slug":"chennai-super-kings-vs-delhi-daredevils-ipl-2018-match-30-five-heroes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSKvDD: 'थलाइवा' धोनी ही नहीं इन चारों ने निभाई CSK की जीत में अहम भूमिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSKvDD: 'थलाइवा' धोनी ही नहीं इन चारों ने निभाई CSK की जीत में अहम भूमिका
Tue, 01 May 2018 01:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
CSK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (78) और एमएस धोनी (51*) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2018 के 30वें मुकाबले में दिल्ली को 13 रन से हरा दिया। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 5 खोकर 198 रन ही बना सकी।
इस जीत के साथ ही एक बार फिर चेन्नई अंक तालिका में 8 मैचों में 6 जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है। वहीं, नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा और अंक तालिका में फिर सबसे निचली पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली को अब तक खेले गए 8 मैचों में 2 जीत और 6 हार मिली है। आइये जानते हैं चेन्नई की इस जीत के 5 हीरो कौन हैंः-
शेन वॉटसन
2 of 6
शेन वॉटसन
इस रोमांचक मुकाबले में शेन वॉटसन ने 40 गेंदों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195 का था। मगर 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली के अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा ने वॉटसन को अपना शिकार बनाया। उन्होंने प्लंकेट के हाथों वॉटसन को कैच आउट कराया।
एमएस धोनी
3 of 6
एमएस धोनी
शेन वॉटसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने ताबड़तोड़ तूफानी पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतक बनाया। रायडू के साथ मिलकर उन्होंने 79 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाफ डु प्लेसिस
4 of 6
फाफ डु प्लेसिस
पहले बल्लेबाजी करते हुए शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई को ऐतिहासिक शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 102 रन की साझेदारी हुई ही थी कि युवा तेज गेंदबाज विजय शंकर ने फाफ को लॉन्ग ऑफ में ट्रेट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। फाफ ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। पहले विकेट के लिए वॉटसन और फाफ बीच की साझदारी आईपीएल के इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन
अंबाती रायडू
5 of 6
अंबाती रायडू
रैना के आउट होने के बाद बल्लेबीज करने आए रायडू ने 24 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 170 की स्ट्राइक रेट के साथ 41 रन बनाए। रायडू आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर अंबाती रायडू रनआउट हो गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।