फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: डिजिटल पेमेंट पर ये खास तोहफे देने की तैयारी में मोदी सरकार

Mon, 30 Apr 2018 10:47 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Modi government in preparation for Cashback and discount on digital transactions

केंद्र सरकार जल्द ही आपको डिजिटल लेनदेन के बदले मूल्य में खास छूट का तोहफा दे सकती है। इसके अलावा डिजिटल लेनदेन कराने वाले दुकानदारों को भी बदले में कैशबैक जैसा आकर्षक लाभ मिल सकता है। इस व्यवस्था को लागू करने के एक प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है।

Modi government in preparation for Cashback and discount on digital transactions
सूत्रों के अनुसार, राजस्व विभाग की तरफ से तैयार किए गए इस प्रस्ताव में डिजिटल तरीके से पेमेंट करने वाले उपभोक्ताओं को अधिकतम खरीद मूल्य यानी एमआरपी पर छूट का लाभ मिलेगा। ये छूट एक बार में अधिकतम 100 रुपये तक हो सकती है। दूसरी तरफ व्यापारी को भी उसके द्वारा डिजिटल तरीके से की गई बिक्री पर कैशबैक दिया जाएगा। 

प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई चर्चा

Modi government in preparation for Cashback and discount on digital transactions
सूत्रों के अनुसार, डिजिटल लेनदेन पर प्रोत्साहन लाभ देने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में चर्चा की गई थी, जहां व्यापारियों को डिजिटल लेन-देन का प्रोत्साहन लाभ देने के लिए तीन तरीकों पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Modi government in preparation for Cashback and discount on digital transactions
इसमें कैशबैक के बजाय व्यापारी को जीएसटी भरने के दौरान अपने टर्नओवर के हिसाब से टैक्स क्रेडिट देना का तरीका शामिल था। ये इनपुट टैक्स क्रेडिट सिस्टम की तरह काम करता, जिसमें व्यापारी रॉ मैटीरियल पर छूट हासिल करता है। 

 
विज्ञापन
Modi government in preparation for Cashback and discount on digital transactions
इसके अलावा व्यापारियों को डिजिटल लेनदेन के बदले अपनी जीएसटी देयता को एक सीमा तक समायोजित करने का मौका देने के तरीके पर भी विचार किया गया। सूत्रों का कहना है कि दूसरे तरीके को आजमाने पर राजस्व विभाग सहमत दिखा। उसका मानना है कि ये आसान तरीका होगा और बेईमान लोग इसका दुरुपयोग भी नहीं कर पाएंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed