फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेतेश्वर पुजारा का कमाल, गावस्कर-तेंदुलकर सरीखे दिग्गजों के क्लब में मिली जगह

Mon, 11 Jan 2021 01:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 11 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara became the 11th Indian batsman to reach 6000 runs in Test cricket
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सोमवार को टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय बने। अपना 80वां मैच खेल रहे पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान पर तीसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन यह उपलब्धि हासिल की।

Cheteshwar Pujara became the 11th Indian batsman to reach 6000 runs in Test cricket
ऋषभ पंत और पुजारा - फोटो : twitter@BCCI

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। आईसीसी ने लिखा, ‘चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बने। कितने शानदार बल्लेबाज हैं वह।

 

 

Cheteshwar Pujara became the 11th Indian batsman to reach 6000 runs in Test cricket
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter@BCCI

पुजारा से पहले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर (15921), राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781), वीरेंद्र सहवाग (8503), विराट कोहली (7318), सौरव गांगुली (7212), दिलीप वेंगसरकर (6868), मोहम्मद अजहरूद्दीन (6215) और गुंडप्पा विश्वनाथ टेस्ट क्रिकेट में 6000 से अधिक रन बना चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara became the 11th Indian batsman to reach 6000 runs in Test cricket
विराट कोहली और सुनील गावस्कर
सबसे तेज 6 हजारी बनने वाले भारतीय
  1. सुनील गावस्कर 117 पारी
  2. विराट कोहली 119 पारी
  3. सचिन तेंदुलकर 120 पारी
  4. राहुल द्रविड़ 125 पारी
  5. चेतेश्वर पुजारा 134 पारी
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara became the 11th Indian batsman to reach 6000 runs in Test cricket
पुजारा और पंत की साझेदारी - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au

पंत के साथ मिलकर तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड
दोनों खिलाड़ियों ने भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में चौथी पारी में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दोनों की जोड़ी ने 148 रन जोड़ते हुए विजय हजारे और रूसी मोदी के 1949 में बनाई गई 139 रनों की साझेदारी वाले रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। ऋषभ पंत ने 118 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए तो पुजारा ने 205 गेंदों में महत्वपूर्व 77 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed