फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेतेश्वर पुजारा ने कहा- दक्षिण अफ्रीका में यह रणनीति अपनाने से सफल होगी टीम इंडिया

Wed, 03 Jan 2018 04:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara says Important to leave the ball well in South Africa
चेतेश्वर पुजारा

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी 5 जनवरी से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच केपटाउन में खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वह दक्षिण अफ्रीका की पिच पर गेंद को सोच समझकर छोड़े।


 

Cheteshwar Pujara says Important to leave the ball well in South Africa
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : indianexpress

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है कि गेंद को खासकर विदेश में सोच समझकर छोड़े। यदि आप एशिया से बाहर जाते हैं तो वहां गेंद काफी बाउंस होती है। यही कारण है कि बॉल को सही तरीके से छोड़ना होगा।'

Cheteshwar Pujara says Important to leave the ball well in South Africa
चेतेश्वर पुजारा

पुजारा ने कहा, 'हम में से कई खिलाड़ी वो हैं, जो 2010-11 और 2013-14 में यहां खेल चुके हैं। यह अपने खेल को जानने और परिस्थिति को समझने की बात है। जब आप इस तरह की पिचों पर खेलते हैं, तो आपको पता होता है कि एक बल्लेबाज और टीम के तौर पर क्या करना है।' सौराष्ट्र के बल्लेबाज का मानना है कि इस बार टीम इंडिया का गेंदबाजी लाइनअप बेहतरीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara says Important to leave the ball well in South Africa
चेतेश्वर पुजारा

29 साल के पुजारा ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि टीम का ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं है। उन्होंने कहा, 'जब आप जीतना शुरू कर देते हैं, तो रिकॉर्ड अपने आप बनते हैं। हमने कभी रिकॉर्ड की बात नहीं की। यदि हम यहां, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छा करते हैं तो हमारे पास यह मौका है कि हम अच्छी टीम बन सकें। हमारे पास अनुभव है और वो टीम है जो विदेशी जमीं पर भी दबदबा दिखा सकती है। यदि हम ऐसा कर सके तो यह टीम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ टीम होगी।'

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara says Important to leave the ball well in South Africa
चेतेश्वर पुजारा

बता दें कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलना है। सीरीज को पहला टेस्ट 5 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया करीब 27 सालों से एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed