{"_id":"5ad468ff4f1c1b320a8b4d9d","slug":"chris-gayle-plays-brilliant-innings-against-csk-for-kings-eleven-punjab-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018 में कोई खरीदने को नहीं था तैयार, अब क्रिस गेल ने खेली ऐसी पारी कि मच गई तबाही","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018 में कोई खरीदने को नहीं था तैयार, अब क्रिस गेल ने खेली ऐसी पारी कि मच गई तबाही
Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
chris gayle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिस गेल किसी पहचान के मोहताज नहीं। लंबी-चौड़ी डील-डौल के इस कैरेबियाई खिलाड़ी को तबाही का दूसरा नाम कहा जाता है। सिर्फ क्रीज पर खड़े रहने से ही गेंदबाज तनाव में आ जाता है। बावजूद इसके उस वक्त अजीबोगरीब नजारा सामने आया था, जब IPL 2018 में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने तक से इनकार कर दिया था। पहले दिन तक अनसोल्ड रहने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा ने 39 साल के इस खिलाड़ी पर दांव खेला और बेस प्राइस में ही गेल को खरीदा गया।
2 of 4
रविवार को खेले गए आईपीएल के दूसरे मैच में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें 'यूनिवर्सल बॉस' कहा जाता है। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए गेल ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन ठोक दिए। इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे गेल ने 190 के स्ट्राइक रेट से खेली अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए। गेल के इसी तूफान का असर था कि उनकी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रन हरा दिया।
3 of 4
क्रिकेट इतिहास के सबसे तूफानी बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रिस गेल टॉप पर ही रहेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर और टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग खुद अपने दौर के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, ऐस में शुरुआती 2 मैचों में गेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करना किंग्स इलेवन की रणनीति पर सवाल उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
T-20 क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम 11 हजार से ज्यादा रन हैं। उन्होंने अपने करियर में 20 टी-20 शतक और 68 अर्धशतक भी लगाए हैं। IPL की बात करें तो उन्होंने 102 मैच में 41.44 की औसत से 3689 रन बनाए हैं जबकि 175 रन उनका सर्वाधिक है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।