{"_id":"67adafd86eb1bc554b0b59e9","slug":"coach-gautam-gambhir-has-rubbished-speculation-that-shreyas-iyer-was-being-side-lined-from-the-odi-set-up-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: गंभीर ने श्रेयस को टीम से बाहर रखने की अटकलों को खारिज किया, हर्षित-अर्शदीप पर जताया भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: गंभीर ने श्रेयस को टीम से बाहर रखने की अटकलों को खारिज किया, हर्षित-अर्शदीप पर जताया भरोसा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:10 PM IST
सार
अटकलों का बाजार उस वक्त गर्म हो गया था जब श्रेयस ने पहले वनडे मैच के बाद बताया था कि उन्हें टीम में तभी शामिल किया गया जब विराट कोहली घुटने में दर्द के कारण मैच से बाहर हो गए। इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अगले दो मैच में कोहली की वापसी पर उन्हें बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उन अटकलों को खारिज किया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि इस बल्लेबाज को शानदार प्रदर्शन के बावजूद वनडे टीम से बाहर रखा गया। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद गंभीर ने कहा कि श्रेयस हमेशा से ही रणनीति का हिस्सा रहे हैं और वह इस महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
2 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
श्रेयस ने इंग्लैंड के खिलाफ किया प्रभावित
अटकलों का बाजार उस वक्त गर्म हो गया था जब श्रेयस ने पहले वनडे मैच के बाद बताया था कि उन्हें टीम में तभी शामिल किया गया जब विराट कोहली घुटने में दर्द के कारण मैच से बाहर हो गए। इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अगले दो मैच में कोहली की वापसी पर उन्हें बाहर किया जा सकता है। हालांकि, श्रेयस इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच में खेले और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। नागपुर में 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 19 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद उन्होंने पलटवार करते हुए 36 गेंद में 59 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने अगले दो मैच में 44 और 78 रन बनाए।
3 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
गंभीर ने कहा, श्रेयस पूरी सीरीज में बाहर नहीं बैठने वाले थे। हम यशस्वी जायसवाल को पहले मैच में मौका देना चाहते थे क्योंकि हमें देखना था कि यशस्वी क्या कर रहे हैं। इसका कारण यह था कि यशस्वी ऑस्ट्रेलिया में अच्छी फॉर्म में थे। मुझे पता है कि आप किसी को एक पारी से नहीं आंक सकते, लेकिन हम हमेशा से जानते थे कि श्रेयस हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने जा रहे हैं। कभी-कभी जब आपके पास केवल तीन मैच होते हैं तो आप सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हर्षित राणा
- फोटो : BCCI
गंभीर बोले - हर्षित-अर्शदीप के पास बुमराह की कमी पूरा करने का मौका
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी जो चोट के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा होगा। कोच गंभीर ने कहा कि हर्षित और अर्शदीप के पास बुमराह की कमी पूरा करने का मौका रहेगा। बुमराह की जगह लेने वाले हर्षित ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें मंगलवार रात चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
गंभीर ने कहा, किसी का अवसर चूकना किसी और के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। खेल में ऐसा ही होता है। उम्मीद है कि हर्षित, अर्शदीप और मोहम्मद शमी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और टीम के लिए काम करेंगे। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने कुछ अच्छे संकेत दिए हैं। हर्षित ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अर्शदीप ने बुधवार को बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। बेशक आपको जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज की हमेशा कमी खलेगी। लेकिन फिर मोहम्मद शमी जैसे किसी खिलाड़ी का अपने अनुभव और गुणवत्ता के साथ वापस आना हमेशा अच्छा होता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।