फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: इंग्लैंड पर जीत के बाद रोहित शर्मा ने दी टीम को बधाई, कहा- सभी को अपने तरीके से खेलने की आजादी

Wed, 12 Feb 2025 10:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Feb 2025 10:41 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने तरीके से खेलने की आजादी है और प्रबंधन कभी-कभार मिलने वाली असफलताओं को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है।

विज्ञापन
IND vs ENG After win over England Rohit Sharma congratulated team said everyone has freedom to play in own way
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
भारत ने इंग्लैंड पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हुंकार भर दी हैं। टीम इंडिया ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में मेहमानों को 142 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। यह टीम इंडिया की इंग्लैंड पर इस प्रारूप में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। मुकाबला समाप्त होने के बाद हिटमैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि सभी को टीम में सभी को अपने तरीके से खेलने की इजाजत है।
IND vs ENG After win over England Rohit Sharma congratulated team said everyone has freedom to play in own way
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
'सभी को अपने तरीके से खेलने की आजादी है'
रोहित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने तरीके से खेलने की आजादी है और प्रबंधन कभी-कभार मिलने वाली असफलताओं को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है। कप्तान ने कहा- टीम में अपने तरीके से खेलने की थोड़ी आजादी है। विश्व कप (2023) इसका एक आदर्श उदाहरण है। हम ऐसा करना जारी रखना चाहते हैं। कभी-कभी ऐसा होगा कि सब कुछ ठीक नहीं रहेगा लेकिन कोई बात नहीं।
IND vs ENG After win over England Rohit Sharma congratulated team said everyone has freedom to play in own way
रोहित-हार्दिक - फोटो : BCCI
टीम के प्रदर्शन से खुश हैं हिटमैन
रोहित टीम के सामूहिक प्रदर्शन और सभी के संतोषजनक प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, जिस तरह से सीरीज आगे बढ़ी उससे मैं बहुत खुश हूं। हमें पता था कि हमारे सामने चुनौतियां होंगी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि भारत 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए अपने खेल में और सुधार करना चाहेगा। रोहित ने कहा, बेशक हम कुछ चीजों पर ध्यान दे रहे हैं और मैं यहां खड़े होकर उन्हें समझाने नहीं जा रहा हूं। टीम में निरंतरता बनाए रखना भी हमारा काम है और इसे लेकर संवाद स्पष्ट है। जाहिर है कि एक चैंपियन टीम हर मैच के साथ बेहतर होना चाहती है और वहां से आगे बढ़ना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG After win over England Rohit Sharma congratulated team said everyone has freedom to play in own way
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
गिल ने भी जताई खुशी
अहमदाबाद में भारत के लिए शानदार शतक जड़ने वाले शुभमन गिल ने भी खुशी जताई। उन्होंने 112 रनों की पारी खेलने के बाद कहा- मैं अच्छा महसूस कर रहा था। मुझे लगता है कि यह बेहतर पारियों में से एक थी। शुरुआत में पिच थोड़ी मुश्किल थी इसलिए यह संतोषजनक है। तेज गेंदबाजों के लिए कुछ मदद थी।
विज्ञापन
IND vs ENG After win over England Rohit Sharma congratulated team said everyone has freedom to play in own way
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
'इस जीत से टीम को लय मिलेगी'
वहीं, श्रेयस अय्यर ने बताया कि यह सीरीज जीतने से टीम को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लय मिलेगी। उन्होंने कहा, ड्रेसिंग रूम में जोश है, बहुत अधिक ऊर्जा है, हर कोई शानदार फॉर्म में है, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लय में हैं। आप तीनों मैच में देख सकते हैं कि कैसे प्रत्येक व्यक्ति ने टीम के लिए जिम्मेदारी उठाई। सही समय पर अहम रन और विकेट लेना महत्वपूर्ण था। हमने इस पर बहुत काम किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed