सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दरवाजे पर उतारा था विराट का गुस्सा, बावजूद इसके IPL फाइनल में करेंगे अंपायरिंग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 May 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Controversial umpire Nigel Llong will do umpiring in IPL final 2019
विराट अंपायर - फोटो : social media

ब्रिटिश अंपायर नाइजेल लोंग इंडियन टी-20 लीग के फाइनल में अंपायरिंग करेंगे क्योंकि बीसीसीआई ने बेंगलोर और हैदराबाद के बीच हुए मुकबाले के बाद गुस्सा जाहिर करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। 


 

Trending Videos
Controversial umpire Nigel Llong will do umpiring in IPL final 2019
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी एलीट पेनल के अंपायर लोंग ने नोबाल को लेकर विराट कोहली और उमेश यादव से बहस के बाद स्टेडियम के एक कमरे के दरवाजे को नुकसान पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversial umpire Nigel Llong will do umpiring in IPL final 2019
नोबॉल पर अंपायर से विरोध दर्ज कराते उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

यह पता चला है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने IPL संचालन टीम से सलाह लेने के बाद लोंग को IPL फाइनल में मैच अधिकारी की भूमिका निभाने की मंजूरी दे दी। लोंग के खिलाफ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने शिकायत की थी।

अंपायर ने बाद में अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी और नुकसान की भरपाई के लिए 5000 रुपये का भुगतान किया लेकिन केएससीएस उन पर प्रतिबंध लगवाना चाहता था। 

Controversial umpire Nigel Llong will do umpiring in IPL final 2019
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया
लोंग के हालांकि इसके बाद चेन्नई और मुंबई के बीच खेले गये पहले क्वालीफायर में अंपायर थे जिनके लिए यह मुकाबला अच्छा रहा था। 

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘IPL के मौजूदा सत्र में अंपायरिंग का स्तर खराब रहा है खासकर दबाव के मौकों पर भारतीय अंपायरों का स्तर निम्न रहा है। हमारे पास एस. रवि है जो एलीट पैनल के अंपायरों में सबसे निचले पायदान पर है और आईसीसी एलीट पैनल के अंपायरों की नयी सूची में उन्हें जगह नहीं मिलेगी। IPL फाइनल जैसे मुकाबले में आपको लोंग जैसे मैच अधिकारी चाहिए।’’ 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed