{"_id":"5f3ca60e431d385d851789ca","slug":"covid19-played-a-role-in-ms-dhoni-retirement-said-yuzvendra-chahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी के संन्यास पर चहल का खुलासा, चार दिन बाद खोला राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के संन्यास पर चहल का खुलासा, चार दिन बाद खोला राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के सीमित ओवरों के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से जुड़ी अहम बात कही है। चहल ने कहा कि करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास में कोविड-19 की भी भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अगर महामारी के कारण टी-20 विश्व कप नहीं टलता तो वह इसमें जरूर खेलते। धोनी क्रिकेट जगत में इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्राफियां जीती हैं। उन्होंने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
2 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने एकदिवसीय में अपना आखिरी मैच पिछले साल जुलाई में विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले विश्व कप में वह खेल सकते हैं, लेकिन इस वैश्विक महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को 2022 तक टाल दिया गया।
3 of 4
युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
चहल ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि धोनी के संन्यास में कोरोना वायरस का भी हाथ है, अगर ऐसी स्थिति नहीं होती तो वह टी-20 विश्व कप खेलना चाहते थे। चहल ने कहा कि धोनी अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकते थे। हरियाणा के इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि मैं उन्हें अब भी खेलते हुए देखना चाहता हूं, क्योंकि उनके कारण ही कुलदीप यादव और मैं सफल हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धोनी, चहल और कुलदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए 52 एकदिवसीय और 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले चहल ने कहा, ‘धोनी के कारण मुझे और कुलदीप यादव को सफलता मिली। विकेट के पीछे से वह हमारी काफी मदद करते थे। अगर धोनी रहते है तो मेरा 50 प्रतिशत काम खुद ही हो जाता था।’ उन्होंने कहा कि धोनी को पहली गेंद से पहले ही पिच के बारे में पता रहता था। जब धोनी नहीं रहते हैं तो हमें पिच की प्रकृति को समझने में दो ओवर लग जाते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।