{"_id":"6027a1778ebc3ee9475406e8","slug":"cricketers-valentine-day-sachin-tendulkar-and-anjali-love-and-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन ने छह साल बड़ी अंजलि को यूं बनाया अपना जीवनसाथी, पांच साल के प्रेम में बेले कई पापड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन ने छह साल बड़ी अंजलि को यूं बनाया अपना जीवनसाथी, पांच साल के प्रेम में बेले कई पापड़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 14 Feb 2021 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन... वैसे तो ये मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह के लिखे गीत का एक अंश है लेकिन यह क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर पर बिल्कुल फिट बैठता है। वैलेंटाइन डे के इस प्रेम और इजहार वाले महीने में हम बात करें सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर की प्रेम कहानी के बारे में।
2 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर 90 के दशक की शुरुआत में क्रिकेट जगत में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे और टीम इंडिया की नई 'रन मशीन' भी बन चुके थे। मीडिया में उन्हें मास्टर-ब्लास्टर कहा जाने लगा था। घुंघराले बालों वाला यह युवा सितारा हर किसी के दिल में अपनी जगह बना चुका था, खासकर युवा महिला प्रशंसकों के बीच।
3 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
रन बनाने की धुन पर सवार क्रिकेट के इस अनमोल सितारे के पास लड़कियों के साथ रोमांस करने की मानो फुर्सत ही नहीं थी। लेकिन एक लड़की ने सचिन को ऐसा दीवाना बनाया कि वे यहां क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में अपने से 6 साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजलि से शादी कर ली। अचानक हुई इस शादी ने हजारों हसीन दिलों को एक ही झटके में तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
लेकिन मैदान पर बल्ले से बात करने वाले सचिन और अंजलि की प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात शादी से करीब 5 साल पहले हुई थी। 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे तो अंजलि भी वहीं पर थीं और वहीं उनकी मुलाकात हो गई।
विज्ञापन
5 of 11
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
जब पहली बार अंजलि ने सचिन को एयरपोर्ट पर देखा तो वो उन्हें बेहद क्यूट लगे। जिसके बाद अंजलि ऑटोग्राफ के लिए मास्टर-ब्लास्टर के पीछे तक भागी। सचिन से मिलने के लिए अंजलि ने कई पापड़ बेले। यहां तक कि झूठी पत्रकार बनकर सचिन के घर तक पहुंच गईं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।