{"_id":"6732129f371714f89c028339","slug":"csk-ceo-kasi-viswanathan-opened-up-on-ms-dhoni-s-ipl-future-and-mentioned-his-wish-of-playing-his-last-game-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: 'धोनी चेन्नई में खेलेंगे अपना आखिरी मैच', माही के भविष्य को लेकर सीएसके के सीईओ ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: 'धोनी चेन्नई में खेलेंगे अपना आखिरी मैच', माही के भविष्य को लेकर सीएसके के सीईओ ने दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Nov 2024 07:50 PM IST
सार
सीएसके के सीईओ विश्वनाथ ने खुलासा करते हुए बताया कि कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध धोनी हर चीज अपने तक रखते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि धोनी ने अपना अंतिम मुकाबला चेन्नई में खेलने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
1 of 5
धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ कासी विश्वनाथ ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर राय रखी थी। धोनी आईपीएल के 18वें सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें सीएसके ने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था। धोनी के खेलने से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, लेकिन धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा खत्म नहीं हुई है।
2 of 5
ब्रावो और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
इस बारे में अभी कुछ तय नहीं है कि धोनी आगे भी खेलेंगे या आईपीएल 2025 उनका अंतिम सत्र होगा। सीएसके के सीईओ विश्वनाथ ने खुलासा करते हुए बताया कि कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध धोनी हर चीज अपने तक रखते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि धोनी ने अपना अंतिम मुकाबला चेन्नई में खेलने की इच्छा जताई थी। विश्वनाथ ने कहा कि धोनी जब तक खेलना चाहेंगे, सीएसके के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले रहेंगे।
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
विश्वनाथ ने कहा, जहां तक माही भाई की बात है तो आपको पता होना चाहिए वह हर चीज खुद तक सीमित रखते हैं। उनके बारे में कोई भी चीज अंत में ही पता चलती है। सीएसके को लेकर उनका जुनून और जिस तरह की उनकी फैन फोलोइंग है, धोनी ने भी कई साक्षात्कार में कहा है कि वह अपना अंतिम मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि जितना हो सके, वो खेलें। जब तक धोनी खेलना चाहेंगे, सीएसके के दरवाजे उनके लिए खुले रहेंगे। जितना मैं उन्हें जानता हूं और उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए, मुझे यकीन है कि वह सही फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
अनकैप्ड खिलाड़ी के नियम के कारण धोनी के लिए राह आसान हो गई थी। आईपीएल की शीर्ष परिषद ने दोबारा इस नियम को लागू किया था। 2021 में इसे हटा दिया गया था। इस नियम के तहत पिछले पांच साल में अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी को टीमें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर सकती थीं। सीएसके ने धोनी को इसी के तहत रिटेन किया था।
विज्ञापन
5 of 5
धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
सीएसके ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन
धोनी के अलावा सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़ रुपये), मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये) और रवींद्र जडेजा (18 करोड़ रुपये) को रिटेन किया था। पांच रिटेंशन के कारण सीएसके ने 120 करोड़ रुपये के पर्स से 65 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। मेगा नीलामी के लिए सीएसके के पास 55 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।