फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs KKR: 'आईपीएल में पहली फिफ्टी में भी धोनी साथ..', बतौर कप्तान पहला अर्धशतक लगाने के बाद भावुक हुए ऋतुराज

Tue, 09 Apr 2024 09:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Apr 2024 09:46 AM IST
सार

यह सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी और अब तक बतौर कप्तान ऋतुराज का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। हालांकि, सोमवार को कप्तान बनने के बाद वह पहली बार भावुक दिखे। उन्होंने धोनी को लेकर बयान दिया।

विज्ञापन
CSK vs KKR: 'Dhoni with me in first fifty in IPL', Ruturaj Gaikwad emotional after 1st half-century as captain
धोनी के साथ ऋतुराज और उनकी पत्नी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। लगातार दो मैच हारने के बाद चेन्नई को यह जीत मिली है। इस सीजन चेन्नई ने अब तक पांच मैचों में से तीन जीते हैं और दो में उन्हें हार मिली है। अंक तालिका में सीएसके की टीम चौथे स्थान और कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर है। चेन्नई ने तीनों मैच अपने घरेलू मैदान पर जीते हैं, जबकि जो मैच यह टीम हारी है वह चेन्नई से बाहर हारी है। यह सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी और अब तक बतौर कप्तान ऋतुराज का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। हालांकि, सोमवार को कप्तान बनने के बाद वह पहली बार भावुक दिखे। उन्होंने धोनी को लेकर बयान दिया।
CSK vs KKR: 'Dhoni with me in first fifty in IPL', Ruturaj Gaikwad emotional after 1st half-century as captain
ऋतुराज और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी को लेकर भावुक हुए ऋतुराज
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंद में नौ चौके की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली। यह आईपीएल में उनका 15वां अर्धशतक रहा। मैच के बाद प्रेजेंटेशन शो में ऋतुराज ने कहा- मेरे लिए यह थोड़ा भावुक कर देने और यादगार क्षण है। आईपीएल में मुझे मेरा पहला अर्धशतक याद है। तब भी माही भाई मेरे साथ बैटिंग कर रहे थे और हमने इसी स्थिति में मैच समाप्त किया था। अब बतौर कप्तान मेरे पहले अर्धशतक में भी धोनी साथ थे। अजिंक्य रहाणे के चोटिल होने के कारण, मुझे लगा कि ऐसे विकेट पर अंत तक टिके रहना मेरी जिम्मेदारी है, जो थोड़ा मुश्किल था। 
CSK vs KKR: 'Dhoni with me in first fifty in IPL', Ruturaj Gaikwad emotional after 1st half-century as captain
ऋतुराज और डेरिल मिचेल - फोटो : IPL/BCCI
विकेट और पिच को लेकर ऋतुराज का बयान
ऋतुराज ने कहा- यह 150-160 रन वाला विकेट था। यह छक्का लगाने वाली पिच नहीं थी। यह वैसी ही पिच है जिसका हम वर्षों से अनुसरण करते आ रहे हैं। जड्डू हमेशा पावरप्ले के बाद आते हैं। इस टीम के साथ मुझे चीजें किसी को बताने की जरूरत नहीं है। हर कोई बड़े उत्साह में है। आपके पास अभी भी माही भाई हैं, आपके पास अभी भी फ्लेमिंग हैं। इस सीजन अपनी टीम के लिए मैं धीमी शुरुआत नहीं कहूंगा टी20 में कई बार ऐसा होता है जब आप आउट होते हैं तो आपको एक-दो गेंदें मिलती हैं। कभी-कभी आपको आगे बढ़ने के लिए थोड़े से भाग्य की आवश्यकता होती है। इस मैच में अच्छा मौका था जहां मैं अपना थोड़ा सा समय ले सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs KKR: 'Dhoni with me in first fifty in IPL', Ruturaj Gaikwad emotional after 1st half-century as captain
धोनी और ऋतुराज - फोटो : IPL/BCCI
आलोचकों को ऋतुराज का जवाब
ऋतुराज ने आलोचकों को जवाब भी दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'इस मैच में बल्लेबाजी के बाद मैंने क्रिकेट विशेषज्ञों को अपने स्ट्राइक रेट पर बात करने के लिए विषय भी दिया है। जीतकर अच्छा लगा।' इस मैच में ऋतुराज का स्ट्राइक रेट 115.52 का रहा था। दरअसल, विराट कोहली ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, लेकिन स्ट्राइक रेट के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, केएल राहुल समेत कई बल्लेबाज भी इसको लेकर आलोचना झेल चुके हैं। ऐसे में ऋतुराज का यह बयान चर्चा का विषय बन सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed