{"_id":"62461a7264a20226b814a6aa","slug":"csk-vs-lsg-photo-story-gautam-gambhir-and-ms-dhoni-had-conversation-after-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK vs LSG Photo Story: मैच के बाद दिखी धोनी और गंभीर की दोस्ती, आयुष बदोनी के छक्के से चोटिल हुई फैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs LSG Photo Story: मैच के बाद दिखी धोनी और गंभीर की दोस्ती, आयुष बदोनी के छक्के से चोटिल हुई फैन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 01 Apr 2022 07:09 AM IST
सार
चेन्नई और लखनऊ के बीच मैच के बाद धोनी और गंभीर चर्चा करते नजर आए। इस दौरान दोनों की दोस्ती देखने को मिली। वहीं आयुष बदोनी के छक्के से एक दर्शक घायल हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अपने दूसरे मैच चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। वहीं चेन्नई की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार सीजन के शुरुआती दो मैच हारी है। इस हार के साथ चेन्नई अंकतालिका में आखिरी पायदान पर पहुंच चुकी है। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। इसके बाद चेन्नई की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन लखनऊ ने तीन गेंद रहते ही 211 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
इस मैच के दौरान आयुष बदोनी का एक छक्का स्टैंड में खड़ी एक दर्शक को चोटिल कर गया। वहीं मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर की दोस्ती भी देखने को मिली। यहां हम मैच के खास लम्हें दिखा रहे हैं।
चेन्नई के खिलाफ मैच में लखनऊ के आयुष बदोनी ने एक बेहतरीन छक्का लगाया। गेंद उनके बैट से लगकर सीधे स्टैंड में जाकर गिरी और एक फैन के सिर में लग गई। इससे फैन चोटिल भी हो गई और काफी देर तक अपने सिर को सहलाती रही। गनीमत रही के उसे गंभीर चोट नहीं आई।
3 of 10
मैच बाद चर्चा करते धोनी और गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
मैच खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर आपस में चर्चा करते नजर आए। इस दौरान दोनों की दोस्ती भी देखने को मिली। अक्सर धोनी और गंभीर के बीच दरार की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती काफी गहरी है। इस मैच में एक बार फिर इसका प्रमाण देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आयुष बदोनी
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में आयुष बदोनी ने एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने अंत के ओवरों में अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए और लखनऊ को पहली जीत दिलाई। उन्होंने इस मैच में नौ गेंद 19 रन बनाए। उनकी इस पारी में दो बेहतरीन छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 10
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में चेन्नई के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। दीपक हुड्डा को आउट करके उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रावो ने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। मलिंगा ने 170 विकेट लिए थे, जबकि ब्रावो 171 विकेट ले चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।