{"_id":"5f787a048ebc3e9b9774fe90","slug":"csk-vs-srh-ipl-2020-irfan-pathan-posts-cryptic-tweet-after-ms-dhoni-csk-register-hat-trick-of-losses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान पठान का धोनी पर तंज! कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक नंबर लेकिन दूसरे के लिए ...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इरफान पठान का धोनी पर तंज! कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक नंबर लेकिन दूसरे के लिए ...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी और इरफान पठान
- फोटो : social media
Link Copied
'कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक नंबर है और दूसरों के लिए टीम से बाहर करने का कारण' यह कहना है टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का। हालांकि, पठान ने यह बात कहते हुए किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि उन्होंने इशारों ही इशारों में धोनी पर निशाना साधा है।
Trending Videos
2 of 4
इरफान पठान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
जी हां, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कुछ लोगों के लिए की उम्र महज एक नंबर है और कुछ लोगों को इसके चलते टीम से बाहर कर दिया जाता है।' पठान के इस ट्वीट को चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी से जोड़कर देखा जा रहा है।
Age is just a number for some and for others a reason to be dropped...
दरअसल, सीएसके के कप्तान धोनी शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के 14वें मुकाबले में काफी संघर्ष करते नजर आए। मैच के दौरान वह काफी थके और असहज मालूम पड़ रहे थे। इस मैच में धोनी 47 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा
4 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : Social media
बता दें कि इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक चार में से लगातार तीन मैच गंवा दिए हैं। टीम की बल्लेबाजी जूझती दिखाई दे रही है, जिसके चलते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काफी आलोचना हो रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।