फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
346/4 (89 ov)
Dhruv Jurel 8(9)*
Devdutt Padikkal 164 (226)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

विश्व कप में शतक ठोकते ही इस बल्लेबाज को मिला था चुम्मा, फैंस आज तक नहीं भूल पाए वो यादगार पारी

Mon, 29 Apr 2019 08:52 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Dave Houghton was kissed after century by a fan during world cup 1987
dave houghten

क्रिकेट के मैदान पर लगाया गया अपना पहला शतक एक बल्लेबाज भला कैसे भूल सकता है। सोचिए अगर यह शतक विश्व कप में एक ऐसे बल्लेबाज ने बनाया हो जिसके देश से आज तक इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी ने शतक ही न लगाया हो। जी हां...ये कहानी जिम्बाब्वे के एक ऐसे ही बल्लेबाज की है जिसने साल 1987 के विश्व कप में यह कारनामा किया था।


 

Dave Houghton was kissed after century by a fan during world cup 1987
Dave Houghton
जिम्बाब्वे के इस बल्लेबाज का नाम था डेव हॉटन। साल 1983 में पहली बार विश्व कप खेलने वाली जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत से अपना दूसरा मुकाबला हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। लेकिन विश्व कप के अगले ही संस्करण में इस टीम सबको चौंकाकर रख दिया।

 

Dave Houghton was kissed after century by a fan during world cup 1987
Dave Houghton
साल 1987 के विश्व कप में जिम्बाब्वे को अपने पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम हारकर भी अपनी मजबूती की ऐसी मिसाल पेश कर गई, जिसे फैंस आज तक नहीं भूल सके। न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dave Houghton was kissed after century by a fan during world cup 1987
Dave Houghton
इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 49.4 ओवर में 239 रन बनाकर सिमट गई और टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मैच में टीम के खिलाड़ियों ने ऐसी जांबाजी दिखाई कि कीवी टीम की जीत से ज्यादा चर्चे जिम्बाब्वे की हार के होने लगी।

 

विज्ञापन
Dave Houghton was kissed after century by a fan during world cup 1987
Dave Houghton

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस यादगार मुकाबले के असली हीरो थे जिम्बाब्वे के धाकड़ बल्लेबाज डेव हॉटन। डेव हॉटन ने इस मैच में 137 गेंदों पर 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 142 रन की तेज तर्रार शतकीय पारी खेली थी। स्टेडियम में इस खिलाड़ी के मनोरंजन से खुश एक दर्शक ने तो सरेआम उन्हें पवेलियन लौटते वक्त किस ही कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed