{"_id":"67aacfdbf7dc60b3f8011081","slug":"deadline-to-finalise-the-champions-trophy-squad-has-arrived-will-india-make-changes-in-final-squad-2025-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम में होगा बदलाव? ICC को अंतिम टीम सौंपने की समयसीमा हो रही खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम में होगा बदलाव? ICC को अंतिम टीम सौंपने की समयसीमा हो रही खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:50 AM IST
सार
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पिछले महीने घोषित हुई भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में बुमराह का नाम शामिल था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए जो 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की अंतिम सीरीज है।
विज्ञापन
1 of 6
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी को अंतिम टीम सौंपने की समयसीमा समाप्त हो रही है। टूर्नामेंट में शामिल सभी आठ टीमों को अपनी फाइनल 15 सदस्यीय टीम की सूची आईसीसी को सौंपनी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय टीम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर असमंजस में है।
2 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : अमर उजाला
15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं बुमराह
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पिछले महीने घोषित हुई भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में बुमराह का नाम शामिल था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए जो 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की अंतिम सीरीज है। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और वह तभी से कोई मुकाबला नहीं खेल सके हैं। यहां तक की भारतीय टीम के किसी सदस्य के पास भी बुमराह को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
3 of 6
हर्षित राणा
- फोटो : BCCI
हर्षित-वरुण को मिला था डेब्यू का मौका
बुमराह की उपलब्धता को लेकर चल रही अनिश्चितिता के बीच भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दो गेंदबाजों को वनडे में डेब्यू का मौका दिया। बुमराह की अनुपस्थिति में टीम में जगह बनाने के दावेदार माने जा रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच से डेब्यू किया और उन्होंने अब तक सीरीज के दोनों मैच खेले हैं तथा मध्य ओवरों में प्रभावित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
बुमराह की उपलब्धता पर आज फैसला संभव
दूसरी तरफ, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी भारत ने डेब्यू का मौका दिया जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में प्रभावित करने में सफल हुए थे। बुमराह की अनुपस्थिति में उनकी जगह लेने के लए हर्षित उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने तेज गेंदबाजी में आक्रामकता दिखाई है। अगर बुमराह उपलब्ध नहीं हो सके तो वरुण भी उनकी जगह टीम में शामिल होने के दावेदार हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बुमराह की फिटनेस के लिए तत्पर है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में तीन सदस्यीय टीम बुमराह की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि बुमराह की चैंपियंस ट्रॉफी में उपलब्धता को लेकर मंगलवार तक फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : BCCI
अगर बुमराह के टूर्नामेंट के बीच या अंतिम चरण तक खेलने के लिए फिट होने की संभावना रही तो वह 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। आईसीसी के नियमनुसार 11 फरवरी के बाद किसी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए टूर्नामेंट की तकनीकी समिति की मंजूरी चाहिए होगी। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए में शामिल है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी है। भारत अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगा क्योंकि उसने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।