सब्सक्राइब करें

Deepak Chahar: दीपक चाहर ने बताया कब तक कर पाएंगे वापसी, वॉशिंगटन सुंदर फिट होने के करीब, जाएंगे इंग्लैंड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Jun 2022 06:39 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स के दीपक चाहर के अलावा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर भी हाथ की चोट से उबर रहे हैं। इन दोनों के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन भी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
Deepak Chahar told how long he will be able to be fully fit Washington Sundar is close to being fit will go to England
दीपक चाहर और वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर फरवरी 2022 से पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं। हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण उन्हें आईपीएल के 15वें सीजन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहना पड़ा है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उनका चयन नहीं हुआ है। अब चाहर ने खुद ही बताया है कि वह कब वापसी कर सकते हैं।
Trending Videos
Deepak Chahar told how long he will be able to be fully fit Washington Sundar is close to being fit will go to England
दीपक चाहर - फोटो : IPL/BCCI
चाहर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि उन्हें ठीक होने में चार से पांच हफ्ते तक का समय लग सकता है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कोलकाता में चोट लगी थी। एनसीए में सुबह के सत्र के दौरान वह सही स्थिति में दिखाई दिए। उन्होंने रिहैबिलिटेशन के बारे में कहा, ''मैं अभी अपने शेड्यूल के मुताबिक एक बार में चार से पांच ओवर गेंदबाजी कर रहा हूं। मेरी रिकवरी काफी अच्छी चल रही है। मुझे लगता है कि फिटनेस पूरी तरह हासिल करने में मुझे चार से पांच हफ्ते लगेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Chahar told how long he will be able to be fully fit Washington Sundar is close to being fit will go to England
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर
चाहर ने इस बात को स्वीकार किया कि जुलाई के दूसरे हफ्ते में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज तक उनका फिट होना मुश्किल है। उन्होंने कहा, ''जहां तक मेरी रिकवरी का सवाल है तो यह एक कदम दर कदम प्रक्रिया है। मुझे नहीं लगता कि मैं इंग्लैंड टी20 के लिए फिट हो पाऊंगा। एक बार जब मैं मैच फिट हो जाता हूं, तो मुझे अपनी फिटनेस की जांच के लिए कुछ क्लब स्तर के मैच खेलने होंगे।''
Deepak Chahar told how long he will be able to be fully fit Washington Sundar is close to being fit will go to England
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजी के अलावा चाहर बल्लेबाजी का भी अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान वह सहज दिखाई दिए। उन्हें इस बात की उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले वह फिट हो जाएंगे। इस बारे में चाहर ने कहा, ''मैं स्पष्ट तौर पर ऐसा नहीं कह सकता लेकिन मैं निश्चित रूप से कोशिश करूंगा कि तब तक फिट हो जाऊं।’’ टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में 22 जुलाई से 7 अगस्त के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
Deepak Chahar told how long he will be able to be fully fit Washington Sundar is close to being fit will go to England
नटराजन - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपरकिंग्स के इस तेज गेंदबाज के अलावा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर भी हाथ की चोट से उबर रहे हैं। इन दोनों के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन भी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed