{"_id":"5ad062bb4f1c1b583e8b4efe","slug":"deepak-hooda-heroics-for-sunrisers-hyderabad-against-mumbai-indians-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: कबड्डी खिलाड़ी का बेटा बन गया 'हीरो', धोनी और युवी से लिए हैं बल्लेबाजी के गुर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: कबड्डी खिलाड़ी का बेटा बन गया 'हीरो', धोनी और युवी से लिए हैं बल्लेबाजी के गुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को आईपीएल 2018 के बेहद रोमांचक सातवें मैच में मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। एसआरएच की जीत के हीरो युवा बल्लेबाज दीपक हूडा रहे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 25 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।
2 of 6
दीपक हूडा
- फोटो : ipl
22 वर्षीय दीपक हूडा की पारी इसलिए भी यादगार रही क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के 9 विकेट गिर चुके थे और उसे जीतने के लिए अंतिम ओवर में 11 रन की दरकार थी। दीपक हूडा ने बिली स्टानलेक के साथ मिलकर टीम को यादगार जीत दिलाई।
3 of 6
दीपक हूडा
- फोटो : ipl
दीपक की पर्सनल लाइफ बहुत ही रोचक है। उनका क्रिकेटर बनने तक का सफर काफी उत्सुक और संघर्षों से भरा हुआ है। हरियाणा के रोहतक में जन्मे दीपक हूडा को पिता के ट्रांसफर की वजह से बड़ौदा शिफ्ट होना पड़ा। दीपक हूडा को 'हरीकेन' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह बहुत ही जल्दी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीपक हूडा
आईपीएल 2016 में दीपक की बेस प्राइस 10 लाख रुपए थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा थ। हैदराबाद को दीपक हूडा की काबिलियत का अंदाजा है और यही वजह रही आईपीएल 2018 में खिलाड़ियों की नीलामी के समय फ्रैंचाइजी ने राइट टू मैच कार्ड का उपयोग किया और हूडा को 3.6 करोड़ रुपए में हासिल किया।
विज्ञापन
5 of 6
दीपक हूडा
- फोटो : ipl
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए दीपक ने कहा था, 'युवी पा मेरे लिए रोल मॉडल जैसे हैं। दो वर्षों में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।' हूडा ने साथ ही यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी से मैच फिनिश करने का तरीका सीखने को मिला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।