फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIFE अनुष्का से मिलते ही कोहली को मिली खुशखबरी, चुने गए 'विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर'

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Indian skipper Virat Kohli and Mithali Raj named as Wisden cricketers of the year
देश के सबसे हाईप्रोफाइल कपल में से एक क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। बुधवार को अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालक अनुष्का विराट की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सपोर्ट करने बेंगलुरु पहुंची। इसी बीच विराट कोहली के लिए एक खुशखबरी भी सामने आ रही है।
Indian skipper Virat Kohli and Mithali Raj named as Wisden cricketers of the year
- फोटो : twitter
दरअसल, टीम इंडिया के मुखिया और दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक विराट कोहली के ताज में एक और नगीना जड़ चुका है। उन्हें 2017 के लिए विज्डन 'लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया गया है। विराट के साथ महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज भी इस सम्मान के लिए चुनी गई है।
Indian skipper Virat Kohli and Mithali Raj named as Wisden cricketers of the year
- फोटो : BCCI
विराट को यह अवॉर्ड क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी करने और लगातार दूसरे साल सबसे अधिक रन बनाने के लिए दिया गया है। विराट कोहली ने साल 2017 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2818 रन बनाए थे। इस स्कोर के साथ विराट कोहली साल 2017 में सबसे अधिक रन बनाने वाले क्रिकेट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian skipper Virat Kohli and Mithali Raj named as Wisden cricketers of the year
- फोटो : BCCI
इससे पहले 2016 में भी विराट कोहली को यह अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने 2016 में तीनों प्रारूपों को मिलाकर 2,525 रन बनाए थे। विराट के अलावा वीमेंस क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी विजडन 'लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
Indian skipper Virat Kohli and Mithali Raj named as Wisden cricketers of the year
खास बात यह है कि इस अवार्ड के साथ विराट कोहली ने धुआंधार सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। वो दो बार 'लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड पाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। बता दें कि सहवाग ने साल 2008, 2009 में लगातार यह अवार्ड जीता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed