{"_id":"5aff31294f1c1bda408b66c8","slug":"delhi-daredevils-vs-chennai-super-kings-ipl-2018-52-match-five-heroes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: दिल्ली के इन 5 खिलाड़ियों ने चेन्नई को किया पस्त, बन गए मैच के हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: दिल्ली के इन 5 खिलाड़ियों ने चेन्नई को किया पस्त, बन गए मैच के हीरो
Sat, 19 May 2018 01:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
delhi daredevils
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल 2018 के 52वें मुकाबले में शुक्रवार को अपने 'यंग ब्रिगेड' की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से हराया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स 6 विकेट खोकर 128 रन बना सकी। आइये जानते हैं चेन्नई पर दिल्ली की इस जीत के 5 हीरों कौन रहेः-
ऋषभ पंत
2 of 6
rishabh pant
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने 26 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। पंत और अय्यर की जोड़ी ने पारी को संभाला ही था कि 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने पंत को ब्रावो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पंत और अय्यर के बीच 54 रन की साझेदारी हुई।
विजय शंकर
3 of 6
vijay shankar
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद विजय शंकर और हर्षल पटेल ने पारी को संभालते हुए दिल्ली के स्कोर को 162 तक पहुंचाया। शंकर ने 28 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच दोनों बल्लेबाजों के बीच नाबाद 65 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षल पटेल
4 of 6
harshal patel
हर्षल पटेल को इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने बल्लेबाजी में नाबाद 36 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में पटेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
अमित मिश्रा
5 of 6
amit mishra
इस मुकाबले में अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस दौरान चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाज शेन वॉटसन (14) और सैम बिलिंग्स (1) को अपना शिकार बनाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।