फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: RCB के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी पर लगा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Fri, 18 May 2018 07:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Tim Southee reprimanded for breaching IPL code of conduct during rcbvsrh match in IPL 2018
आरसीबी

आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज टिम साउदी को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर फटकार लगाई गई है। दरअसल, इसकी जानकारी आईपीएल मीडिया ने शुक्रवार को जारी एक बयान में दी है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान साउदी को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

Tim Southee reprimanded for breaching IPL code of conduct during rcbvsrh match in IPL 2018
rcb

आईपीएल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, साउदी को आर्टिकल 2.1.8 के लेवल-1 नियम के तहत दोषी पाया गया है। इस मामले में दोषी पाए गए साउदी ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है। हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया है कि उन्हें फटकार लगाने की वजह क्या है। इस नियम में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है। वहीं, मामले में उनकी टीम के अधिकारियों ने इसे मंजूर कर लिया है।

Tim Southee reprimanded for breaching IPL code of conduct during rcbvsrh match in IPL 2018
आरसीबी

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे। उमेश के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर टिम साउदी ने एलेक्स हेल्स का ऐसा कैच लपका जो वास्तव में कैच नहीं था, लेकिन लग ऐसा लग रहा था की पूरी तरह से वह आउट है। ऑन फिल्ड अंपायर का सॉफ्ट सिग्नल आउट था लेकिन बाद में थर्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Tim Southee reprimanded for breaching IPL code of conduct during rcbvsrh match in IPL 2018
आरसीबी

साउदी ने मैच के बाद कहा कि, उन्हें एक समय लगा कि एलेक्स हेल्स का कैच उन्होंने लपक लिया है, लेकिन टीवी पर यह साफ नजर नहीं आया। हालांकि अंततः इस रोमांच मैच में जीत मिली यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Tim Southee reprimanded for breaching IPL code of conduct during rcbvsrh match in IPL 2018
rcb

बता दें कि इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में हैदराबाद टीम 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी और 14 रन से यह मैच गंवा बैठी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed