दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को श्रेयस अय्यर (93*) और पृथ्वी शॉ (62) की तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स को 55 रन से हराया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 26वें मुकाबले में डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 9 विकेट खोकर 164 रन बना सकी और मैच हार गई। इस सीजन के अंक तालिका में दिल्ली अब 7 में र मैच जीतकर 4 अंकों के साथ सातवें पायदान पर, जबकि कोलकाता 7 में 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंची है। आइये जानते हैं कोलकाता पर दिल्ली की इस एकतरफा जीत के पांच हीरो कौन हैंः-
DDvKKR: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर दिल्ली ने जीता लोगों का दिल, KKR को दी करारी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
पृथ्वी शॉ
विज्ञापन
विज्ञापन