दिल्ली डेयरडेविल्स ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स पर 4 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली ने अंतिम गेंद पर रॉयल्स को मात दी। यह जीत DD के लिए इसलिए भी स्पेशल रही क्योंकि साल 2013 के बाद से उसने पहली बार राजस्थान को हराया। बारिश से प्रभावित मैच में रोमांच चरम पर रहा और दिल्ली ने इसे जीतते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। चलिए देखते हैं कि दिल्ली डेयरडेविल्स की जीत के 5 हीरो कौन रहे:
DD ने 2013 के बाद पहली बार रॉयल्स को दी मात, ये रहे मैच के '5 हीरो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5) अमित मिश्रा- दिल्ली डेयरडेविल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने राजस्थान रॉयल्स को सबसे बड़ा झटका दिया। उन्होंने तूफानी पारी खेल रहे जोस बटलर (67) को अपनी गूगली के जाल में उलझाकर स्टंपिंग कराया और दिल्ली की मैच में वापसी कराई। अनुभवी लेग स्पिनर ने दो ओवर में 12 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट झटका। बटलर का आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ क्योंकि उन्होंने 26 गेदों में चार चौके और 7 छक्को की मदद से 67 रन की आतिशी पारी खेली थी।
4) ट्रेंट बोल्ट- दिल्ली के छोटे ग्राउंड पर ट्रेंट बोल्ट ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने तीन ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। बोल्ट ने अंतिम ओवर में रॉयल्स को 15 रन बनाने से भी रोका और दिल्ली को यादगार जीत दिलाई। उन्होंने संजू सैमसन (3) और बेन स्टोक्स (1) को एक ही ओवर में आउट करके मैच का रोमांच चरम पर पहुंचाया।
3) पृथ्वी शॉ- इस युवा बल्लेबाज की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। शॉ जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर कोई शायद ही कहे कि वह अपरिपक्व बल्लेबाज हैं। युवा बल्लेबाज ने 25 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्को की मदद से 47 रन बनाए और दिल्ली डेयरडेविल्स के बड़े स्कोर की नींव रखी। ओपनिंग पर शॉ ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे अन्य बल्लेबाजों को भी खुलकर अपने शॉट्स खेलने का मौका मिला।
2) श्रेयस अय्यर- श्रेयस अय्यर मौजूदा आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने लगातार तीसरी फिफ्टी जबकि इस सीजन में चौथी इफ्टी जमाई। अय्यर ने 35 गेंदों में तीन चौके और इतने ही छक्को की मदद से 50 रन की कप्तानी पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने पहले पृथ्वी शॉ और फिर ऋषभ पंत के साथ उम्दा साझेदारियां की और रॉयल्स के गेंदबाजों की खूब धुनाई भी की।