कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी हमेशा अपने शांत स्वाभाव के लिए लिए जाने जाते हैं। कम ही ऐसे मौके आते हैं जब धोनी अपने साथी खिलाड़ियों पर भड़कते हैं। मुश्किल से मुश्किल मैच में भी धोनी हमेशा शांत होकर खेलते हैं और इसीलिए दुनियाभर के कई खिलाड़ी और फैंस धोनी की इस खूबी की हमेशा तारीफ करते हैं।
VIDEO: दीपक चाहर ने फेंकी लगातार दो नो बॉल, धोनी ने लगाई क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन सबके बावजूद अगर साथी खिलाड़ी कभी गलती कर दें तो फिर उन्हें धोनी के गुस्से का सामना भी करना पड़ता है। अब हाल की ही बात की जाए तो शनिवार को पंजाब के खिलाफ मुकाबले में कप्तान धोनी अपने गेंदबाज के खिलाफ नाराज दिखे और फिल्ड में ही फटकार लगा दी, जिसका वीडियो देखते-देखते वायरल हो गया।
दरअसल पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों में 39 रन बनाने थे और दीपक चहर गेंदबाजी करने आए लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही। चहर ने सरफराज के कमर के ऊपर लगातार दो नो बॉल फेंकी जिसपर पंजाब को दो फ्री हिट मिले। ये देखकर धोनी से रहा नहीं गया और वो उप-कप्तान रैना के साथ दीपक के पास पहुंचे और उन्हें गुस्से में कुछ बोलते दिखे।
हालांकि इसके बाद दीपक ने जोरदार वापसी करते हुए पहले तो योर्कर फेंकी और उसके बाद मिलर को आउट किया। इतना तो तय है कि धोनी की ये डांट दीपक को हमेशा याद रहेगी।
वीडियो में देखिए धोनी ने कैसे गुस्से में लगाई चाहर की क्लास
MS Dhoni schooling Deepak Chahar for his back to back no balls #CSKvKXIP #IPL2019 pic.twitter.com/iRhGQ62gib
— Deepak Raj Verma (@DeVeDeTr) April 6, 2019
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।