फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अटल बिहारी वाजपेयी के एक भाषण ने जनसंघ को जिताया था चुनाव

Sun, 07 Apr 2019 05:29 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 07 Apr 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 how Atal Bihari one speech won election to jan sangh in 1971

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भाषण कौशल अद्भुत था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी अटल के भाषण कौशल के मुरीद थे। कहा जाता है कि क्या पक्ष और क्या विपक्ष जब अटल बिहारी वाजपेयी बोलने उठते थे तो सभी उनकी बात को ध्यान से सुनते थे। लेकिन क्या आपको पता है कि अटल बिहारी वाजपेयी के एक भाषण ने 1971 के लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारी जनसंघ को दिल्ली में नगरपालिका चुनाव जीता दिया था। आइए जानते हैं यह पूरा किस्सा..

Lok Sabha Election 2019 how Atal Bihari one speech won election to jan sangh in 1971
1971 के लोकसभा चुनाव में जनसंघ के सांसदों की तादाद 35 से घटकर 22 रह गई थी। जबकि इससे पहले हुए चौथे लोकसभा चुनाव में जनसंघ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। जनसंघ ने चुनाव में 35 सीटें जीती थीं। लेकिन 1971 के चुनाव में जनसंघ को करारा झटका लगा और इंदिरा गांधी फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुईं।

 
Lok Sabha Election 2019 how Atal Bihari one speech won election to jan sangh in 1971
वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी अपनी किताब ' हार नहीं मानूंगा' में लिखते हैं कि जब अप्पा घटाटे ने वाजपेयी से पूछा, ' संसद में इंदिरा जी क्या प्रतिक्रिया है?' वाजपेयी हंस कर बोलो, 'अभी तो हमारी तरफ बहुत प्यार से देखती हैं'। 1971 के आम चुनाव ने जनसंघ को लगभग साफ कर दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 how Atal Bihari one speech won election to jan sangh in 1971
लोकसभा चुनाव के बाद ही दिल्ली में नगर पालिका चुनाव होने थे और वाजपेयी ने अपनी शैली में भाषण दिया और जनसंघ ने म्युनिसिपल चुनाव जीत लिया। दरअसल, जनसंघ की हार के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी शैली में भाषण देते हुए दिल्ली की जनता से कहा- ' आपने इंदिरा गांधी को मौका दिया वह तो ठीक है लेकिन अब हमें सफाई के लिए झाड़ू लगाने का मौका तो दो।' जनसंघ दिल्ली में चुनाव जीती और जनता ने झाड़ू लगाने का मौका दे दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed