फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bday Spcl: ...जब दोस्त निकला 'दुश्मन', दिनेश कार्तिक जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे यह दर्द

Tue, 01 Jun 2021 03:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 01 Jun 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Karthik Birthday: Cricketer Turns 36, bcci and Others Send Wishes
दिनेश कार्तिक - फोटो : social media

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शुक्रवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक का जन्म 1 जून 1985 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने महज 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इस खास मौके पर बीसीसीआई ने दिनेश कार्तिक को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। 



Dinesh Karthik Birthday: Cricketer Turns 36, bcci and Others Send Wishes
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वन-डे और 32 टी-20 मैच खेले। कार्तिक ने निदहास ट्रॉफी में आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। कार्तिक की उस पारी को भला कौन भूल सकता है। कार्तिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। 


 

Dinesh Karthik Birthday: Cricketer Turns 36, bcci and Others Send Wishes
दिनेश कार्तिक और मुरली विजय

एक वक्त ऐसा भी था जब कार्तिक को अपने ही दोस्त मुरली विजय से धोखा मिला था, जिसे कार्तिक जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। मुरली विजय और कार्तिक काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों सालों से अपने घरेलू राज्य तमिलनाडु के लिए साथ में क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों का मुकाबला कर रहे थे, जबकि मैदान के बाहर विजय दिनेश कार्तिक की बीवी निकिता से चोरी-छिपे इश्क लड़ा रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh Karthik Birthday: Cricketer Turns 36, bcci and Others Send Wishes
दिनेश कार्तिक, मुरली विजय - फोटो : social media

साल 2007 मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक को धोखा देकर उनकी प्रेग्नेंट वाइफ से शादी की थी। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लगभग पांच साल साथ में रहने के बाद उनका यह रिश्ता 2012 में टूट गया। 2012 में आईपीएल-5 के दौरान कार्तिक को पत्नी निकिता और मुरली विजय के अफेयर का पता चला। कार्तिक ने निकिता को जब छोड़ने का फैसला लिया उस वक्त वह गर्भवती थीं। 

विज्ञापन
Dinesh Karthik Birthday: Cricketer Turns 36, bcci and Others Send Wishes
दिनेश कार्तिक और मुरली विजय

तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली। निकिता ने बाद में एक बेटे को भी जन्म दिया। हालांकि, कार्तिक ने कभी इस बेटे पर अपना हक नहीं जताया। निकिता से तलाक के बाद कार्तिक काफी हताश थे। इसी बीच उनकी जिंदगी में एंट्री हुई दीपिका पल्लीकल की। दिनेश कार्तिक और दीपिका की मुलाकात 2013 में हुई थी। दीपिका ने कार्तिक को सहारा दिया। दो साल तक चले अफेयर के बाद अगस्त 2015 में शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed