गर्मी के मौसम में आम की चर्चा ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। देश का पूर्वी हिस्सा हो या फिर पश्चिमी, कोने-कोने में आम को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। आम में विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस फल का नियमित सेवन करने के कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि वजन बढ़ाने यानी मोटापा का बड़ा कारण अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल होता है। अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल के वजह से ही डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फलों का राजा आम हमारे सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। आपको बता दें कि हमारे देश में आमों की करीब 1500 प्रजातियां पाई जाती हैं। हमारे देश में कुछ ऐसी आम की प्रजातियां हैं, जिनकी विदेशों में भी अच्छी डिमांड है। अलग-अलग प्रजाति वाले आमों की बनावट से लेकर स्वाद तक में काफी फर्क होता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे आम की प्रजातियों के बारे में बताएंगे, जो अपने स्वाद और खुशबू के वजह से देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर हैं।
ज्ञान की बात: आम की ये 5 प्रजातियां देश-दुनिया में है मशहूर, कुछ इस तरह से करें पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसा आम
भारत के उत्तरी भाग खासकर बिहार में चौसा आम काफी लोकप्रिय है। कहा जाता है कि 16वीं सदी में शेरशाह सूरी ने इस आम से लोगों का परिचय करवाया था। बिहार के चौसा में शेरशाह सूरी ने हुमायूं से युद्ध जीतने के बाद इसे चौसा नाम दिया था। वैसे इस प्रजाति की उत्पत्ति उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हुई थी। यह आम खाने में काफी स्वादिष्ट और पीले रंग का होता है। इस आम की पहचान आप रंग से ही कर सकते हैं। चौसा आम बाजार में आधी जुलाई बीत जाने के बाद आता है। इस दौरान बाकी आमों की आवक कम हो जाती है।
दशहरी आम
आम की ये खास प्रजाति उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती है। इस आम की उत्पत्ति लखनऊ के पास दशहरी गांव से हुई और इसी कारण इसका नाम दशहरी रख दिया गया। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में दशहरी आम बहुत ही पसंद किया जाता है। मलिहाबादी दशहरी आम को दुनियाभर में निर्यात किया जाता है।
लंगडा आम
आम की ये प्रजाति उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ताल्लुक रखती है। जून-जुलाई महीने में ये आम आसानी से मिल सकता है। इस आम का रंग लेमन येल्लो और हरा रंग के मिश्रण का होता है। स्वाद के मामले में इस आम का कोई जवाब ही नहीं है।
हिमसागर पश्चिम बंगाल और ओडिशा का प्रचलित आम है। यह आम खाने में बहुत ही मीठा होता है और एक आम का वजन करीब 250 से 300 ग्राम होता है। यह बाहर से हरे रंग का होता है और इसका पल्प पीला होता है।