{"_id":"5ad7e73c4f1c1b3c0a8b552c","slug":"dinesh-karthik-shows-some-brilliant-work-behind-stumps-and-remembers-of-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिनेश कार्तिक ने हवा में उड़ IPL 2018 में किया कमाल, फैंस को दिलाई धोनी की याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: दिनेश कार्तिक ने हवा में उड़ IPL 2018 में किया कमाल, फैंस को दिलाई धोनी की याद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IPL 2018 के 15वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच हुआ। मैच के दौरान कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक जबरदस्त स्टम्पिंग करते हुए फैन्स का दिल जीत लिया। इस स्टम्पिंग को देख फैन्स को धोनी की याद आ गई।
राजस्थान रॉयल्स की पारी का 6.5 ओवर चल रहा था। गेंदबाजी का जिम्मा नितीश राणा संभाले हुए थे, क्रीज पर थे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे। रहाणे ने जो बॉल फेंकी उसे नितिश राणा समझने पूरी तरह चूक गए। बॉल को खेलने के लिए रहाणे जैसे ही आगे बढ़े, तेज गेंद रहाणे के पिछले पैड से टकराकर वहीं रूक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक चीजे सी फूर्ती लिए अपनी बाईं ओर दौड़कर आए और बॉल पर झपटा मारा। कार्तिक ने डाइव लगाते हुए गेंद स्टम्प पर मार दिया। इस दौरान वे खुद भी गिर पड़े। महज 1.40 सेकेंड का रिएक्शन टाइम लेते हुए कार्तिक ने यह स्टम्पिंग की। अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
विज्ञापन
इस तरह रहाणे के रूप में राजस्थान को पहला झटका लगा। इस वक्त टीम का स्कोर 54 रन था। आउट होने से पहले खतरनाक दिख रहे रहाणे 19 बॉल पर 36 रन बना चुके थे। जिसमें 5 चौके और 1 छक्का भी शामिल था।
#DK Is a Flying Jatt This is Call Wicket in The Air Come On Boys #KKR #KKR #KKR 🤘 pic.twitter.com/BcZIQpJ8pW
— M@nJeet 🤘 (@iamManjeet18) April 18, 2018