फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Champions Trophy: छक्के मारने का विशेष अभ्यास करते हैं रोहित शर्मा? खुद किया खुलासा, खेल को लेकर कही ये बात

Sat, 01 Mar 2025 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Mar 2025 07:28 PM IST
सार

रोहित ने अब तक इस चैंपियंस ट्रॉफी में 30.50 के औसत और 119.60 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 41 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 20 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Does Rohit Sharma do special practice for hitting sixes? Indian Captain give answer ICC share video
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आक्रामक शुरुआत के लिए जाने जाते हैं और चैंपियंस ट्रॉफी में भी इसी शैली से बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित भले ही अब तक दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं, लेकिन उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले खेल के बारे में अपनी राय रखी और यह भी बताया कि क्या वह छक्के मारने के लिए कोई विशेष अभ्यास करते हैं।
Does Rohit Sharma do special practice for hitting sixes? Indian Captain give answer ICC share video
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं रोहित 
भारतीय टीम ग्रुप चरण में शुरुआती दो मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत का सामना अब रविवार को न्यूजीलैंड से होगा। कप्तान रोहित शर्मा पर इस मैच में टीम को एक बार फिर मजबूत शुरुआत दिलाने का जिम्मा रहेगा। रोहित ने अब तक इस चैंपियंस ट्रॉफी में 30.50 के औसत और 119.60 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 41 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 20 रन बनाए थे।
Does Rohit Sharma do special practice for hitting sixes? Indian Captain give answer ICC share video
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित बोले-मजबूती-कमजोरी पर ध्यान देता हूं 
आईसीसी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें रोहित खेल के बारे में बात कर रहे हैं। रोहित ने कहा, खेल को खेलने का कोई रहस्य नहीं होता। ईमानदारी से कहूं तो व्यक्तिगत खेल के लिए आपको बस कड़ी मेहनत करनी होती है। ऐसा में मैं भी करता हूं। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं क्या हूं इसे समझने के लिए मेहनत करता हूं। मैं यह जानने की कोशिश करता हूं कि मेरी मजबूती और कमजोरी क्या है। इसे समझकर ही मैं खेलने उतरता हूं। 

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)


विज्ञापन
विज्ञापन
Does Rohit Sharma do special practice for hitting sixes? Indian Captain give answer ICC share video
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने कहा, मैं छक्के लगाने के लिए विशेष रूप से अभ्यास नहीं करता हूं। यह बस समय की बात है क्योंकि मैं नई गेंद से खेलता हूं और जब गेंद अच्छी होती है तो आपको बस सही समय में शॉट खेलना होता है। मेरा ध्यान भी उसी पर केंद्रित रहता है। इसी जगह बल्लेबाज की तकनीक देखी जाती है, जहां आप चाहते हैं कि आपकी ताकत मैदान पर दिखे। मैं बस चीजें आसान रखने की कोशिश करता हूं। दिखने में चीजें आसान लगती है, लेकिन ऐसा होता नहीं है। मैं मैदान पर जो भी हासिल करता हूं उसके पीछे काफी मेहनत होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed