फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर

Wed, 07 Dec 2016 08:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
double blow for India before Mumbai test Rahane and Shami out
टीम इंडिया - फोटो : PTI
8 दिसंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु हो रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया का एक प्रमुख बल्लेबाज और गेंदबाज टीम से बाहर हो गया है। ऐसे में भारत के मुंबई में सीरीज जीतने के अरमानों पर पानी फिर सकता है। 

मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर

double blow for India before Mumbai test Rahane and Shami out
मोहम्मद शमी - फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 10 विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घुटने में मोहाली टेस्ट के बाद सूजन आ गई थी। बुधवार शाम तक उनके घुटने की सूजन खत्म नहीं हो पाई। इस कारण चौथे टेस्ट की टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया। 

मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर

double blow for India before Mumbai test Rahane and Shami out
बीसीसीआई ट्वीट - फोटो : twitter
टीम इंडिया की नई दीवार के रूप में उभरे उपकप्तान अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन मुंबई टेस्ट से पहले उनकी उंगली में चोट लग गई। ऐसे में उन्हें भी टीम से बाहर होना पड़ा है। रहाणे के बदले मनीष पांडे और शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी गई है। बीसीसआई ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर

double blow for India before Mumbai test Rahane and Shami out
मोहम्मद शमी - फोटो : getty
शमी ने सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने अहम मौकों पर भारत को विकेट दिलाए हैं। ऐसे में उनके टीम से बाहर जाने पर कप्तान कोहली के लिए परेशानियां बढ़ जाएंगी। उनके विकल्प के तौर पर भुवनेश्वर  कुमार को अंतिम 11 में जगह मिल सकती है। 

विज्ञापन

मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर

double blow for India before Mumbai test Rahane and Shami out
bhuvneshwar kumar, team India - फोटो : Getty
भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली पिछली सीरीज में शानदार बोलिंग की थी। कोलकाता टेस्ट में कीवी टीम के 5 विकेट झटककर भुवनेश्वक कुमार ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह चोटिल हो गए और रिकवर होने के बाद टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई थी। इंशात शर्मा की 9 दिसंबर को शादी है इसलिए उन्हें भी टीम से रिलीज कर दिया गया है। शार्दुल ठाकुर शायद ही अंतिम 11 में जगह बना पाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed