{"_id":"5847e3444f1c1bfd64448ec1","slug":"saqlain-mushtaq-to-continue-as-england-s-spin-consultant-in-odi-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
कुक और हमीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की टीम भारत में मौजूदा सीरीज में पहली जीत हासिल करने के लिए छटपटा रही है और टीम इंडिया को बैकफुट पर ढकेलने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रही है। इसी कड़ी में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय बल्लेबाजों को छकाने के लिए एक पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज की मदद ले रही है।
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
सकलैन मुश्ताक
- फोटो : getty
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने पुष्टि की है कि उन्हें भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्पिनरों मोईन अली और आदिल राशिद की सहायता के लिए अनुबंधित किया गया है। उन्होंने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
मोईन अली
- फोटो : getty
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुरुआत में भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए सकलेन की सेवाएं ली थी, लेकिन गेंदबाजों को संघर्ष करता देख अब वह 15 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में भी अपनी इस भूमिका पर बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
अश्विन
- फोटो : getty
पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद इंग्लैंड को अगले दो टेस्ट मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय स्पिनरों खासकर अश्विन की इस जीत में अहम भूमिका रही। उन्होंने तीन मैचों में 15 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
भारत में पहली जीत के लिए इंग्लैंड ने चला पाकिस्तानी दांव
इंग्लैंड
- फोटो : getty
सकलैन ने कहा, गेंदबाजी कोच और सलाहकार के रूप में यह मेरे लिए अच्छा अनुभव था। सकलेन का मानना है कि इंग्लैंड के स्पिनर सीखने के लिए आतुर हैं। सीरीज आगे बढ़ने के साथ उनकी गेंदबाजी में सुधार होगा। सकलैन ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि अलग-अलग देशों के स्पिनरों की मदद करने के लिए मुझे कहा जा रहा है। लेकिन अब भी मेरी इच्छा है कि मैं पाकिस्तान टीम को कुछ वापस दूं।