फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

..तो ये है बुमराह की सफलता का राज, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बने थे तीसरे भारतीय गेंदबाज

Mon, 02 Sep 2019 04:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 02 Sep 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Duke ball experience of England helped against West Indies, says Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि इंग्लैंड में ड्यूक गेंद से गेंदबाजी करने के अनुभव का उन्हें यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में फायदा मिला है। शानदार फॉर्म में चल रहे बुमराह ने पहले टेस्ट में सात रन देकर पांच विकेट लिए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट में हैट्रिक लेकर वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए।

Duke ball experience of England helped against West Indies, says Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

बुमराह ने 12.2 ओवर में 27 रन देकर छह विकेट लिए। उन्होंने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘मैने इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेला है। हमने काफी टेस्ट मैच खेले और ड्यूक गेंद से गेंदबाजी की। इससे काफी मूवमेंट मिलती है। इससे आपको आउटस्विंग और इनस्विंग डालने का आत्मविश्वास मिलता है। मुझे इस अनुभव का फायदा मिला।’

Duke ball experience of England helped against West Indies, says Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

भारत अब श्रृंखला में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के करीब पहुंच गया है। जीत के लिए 468 रन के जवाब में मेजबान टीम ने दो विकेट 45 रन पर गंवा दिए। भारत की रणनीति के बारे में पूछने पर बुमराह ने कहा कि पहली पारी में दबाव बनाना लक्ष्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Duke ball experience of England helped against West Indies, says Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

उन्होंने कहा, ‘आपको विकेट और हालात का आकलन करके उसके अनुरूप गेंदबाजी करनी होती है। यहां विकेट में अधिक उछाल थी और ऐसे में शॉर्ट गेंद डालने के लालच से बचना जरूरी था। हमने सही जगह पर गेंद डालकर दबाव बनाया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed