{"_id":"5d6ce82c8ebc3e93c81647c9","slug":"sri-lanka-bowlers-dominating-in-all-three-formats-of-international-cricket-in-highest-wicket-taker","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वन-डे, टेस्ट और टी-20 क्रिकेट, इन श्रीलंकाई गेंदबाजों के नाम है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वन-डे, टेस्ट और टी-20 क्रिकेट, इन श्रीलंकाई गेंदबाजों के नाम है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक गेंदबाज हुए हैं। लेकिन सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीनों ही फॉर्मेट में श्रीलंकाई गेंदबाज ही अव्वल हैं।
2 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : social media
टेस्ट और वन-डे में पहले से ही सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड महान मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज था। वहीं रविवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच में कप्तान लसिथ मलिंगा 99 विकेट के साथ टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।
3 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलिंगा ने मैच में दो विकेट चटकाए लेकिन ग्रैंडहोम को बोल्ड करते ही वे 99 विकेट के साथ सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
वन-डे क्रिकेट को इसी साल अलविदा कहने वाले मलिंगा के अब 74 मैच की 74 पारियों में 19.53 की औसत से 99 विकेट हो गए हैं। इसमें उन्होंने 1 बार पांच विकेट भी लिए हैं। वहीं बात करें वन-डे और टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने की तो दोनों ही जगह श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ही नंबर 1 हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : social media
मुरलीधरन ने वन-डे में 350 मैच की 341 पारियों में 23।08 की औसत से 534 विकेट लिए थे। इस दौरान मुरलीधरन ने 10 बार पांच विकेट भी झटके थे। विकेटों के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के वसीम अकरम हैं जिन्होंने 502 विकेट लिए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।