{"_id":"5aba79e94f1c1b57408b5424","slug":"dwayne-bravo-credits-ms-dhoni-for-becoming-death-over-specialist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: इस भारतीय क्रिकेटर की वजह से डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बने ड्वेन ब्रावो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: इस भारतीय क्रिकेटर की वजह से डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बने ड्वेन ब्रावो
Tue, 27 Mar 2018 10:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ड्वेन ब्रावो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) में लौटकर बहुत खुश हैं। पिछले दो सीजन से गुजरात लायंस के लिए खेलने वाले ब्रावो इस साल आईपीएल की अपनी चहेती टीम में लौटे हैं।
2 of 5
ms dhoni
2011 से 2015 तक चेन्नई के लिए खेलने वाले ब्रावो ने दो मौकों पर पर्पल कैप जीती। उन्होंने फ्रैंचाइजी की तरफ से खेलते हुए अपने आप को सफल डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बनाया। हाल ही में चेन्नई सुपरकिंग्स की आधिकारिक वेबसाइट से बातचीत करते हुए ब्रावो ने डेथ ओवर में सफल होने का श्रेय एमएस धोनी को दिया।
3 of 5
MS Dhoni
ब्रावो ने कहा कि धोनी की वजह से वह अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करने में सफल हुए। यही नहीं, ब्रावो ने धोनी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए उनके क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
ब्रावो के हवाले से कहा गया, 'धोनी ने मुझ पर काफी भरोसा जताया। मेरे लिए यह सभी तैयारी करने जैसा रहा। मुझे एमएस धोनी को नेट्स पर गेंदबाजी करना बेहद पसंद है क्योंकि वह खेल के बेस्ट फिनिशर्स में से एक हैं। जब भी उन्हें गेंदबाजी करना होता है तो वह किसी चुनौती से कम नहीं होता। मैं उन्हें एक स्थिति देता हूं, कभी वो जीतते हैं तो कभी मैं।'
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी
कैरीबियाई ऑलराउंडर ने आगे कहा, 'धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। वह खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं और उन्हें अपनी गलतियों से सबक लेने की सलाह भी देते हैं। वह बेहद शांत और सौम्य हैं, जो बहुत अच्छा है।' चेन्नई सुपरकिंग्स अपना पहला मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।