फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के खिलाफ बड़ी साजिश, इंग्लैंड दौरे में बढ़ सकती है मुश्किलें

Tue, 27 Mar 2018 07:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
virat kohli should not be allowed to play county cricket feels bob willis
विराट कोहली - फोटो : BCCI

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉब विलिस का मानना है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को काउंटी क्रिकेट में खेलने देना मूर्खता भरा कदम है। विलिस चाहते हैं कि जैसे विराट कोहली 2014 में इंग्लैंड दौरे पर संघर्ष कर रहे थे, कुछ वैसा ही नजारा आगामी दौरे पर भी देखने को मिले।

virat kohli should not be allowed to play county cricket feels bob willis
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया को अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलना है, जिससे पहले विराट कोहली तैयारी करने के लिहाज से काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। कोहली के इंग्लिश काउंटी के डिवीजन वन में सरे की तरफ से खेलने की उम्मीद है। विलिस ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'मैं काउंटी क्रिकेट में विदेशी खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में नहीं हूं।'

virat kohli should not be allowed to play county cricket feels bob willis
विराट कोहली - फोटो : BCCI

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में संघर्ष करना चाहिए क्योंकि पिछली बार जब वह यहां आए थे तो उनका औसत 30 से कम था। हम नहीं चाहेंगे कि इंग्लैंड की टीम अपने घर में टेस्ट मैच हारना शुरू करे क्योंकि हम इन विदेशी खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli should not be allowed to play county cricket feels bob willis
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

कोहली के अलावा टीम इंडिया के चेतेश्वर पुजारा (यॉर्कशायर) और इशांत शर्मा (ससेक्स) भी काउंटी क्रिकेट में नजर आएंगे। विलिस इससे खफा है कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू पिच पर मिलने वाले फायदे को खो रही है। 90 टेस्ट में 325 विकेट लेने वाले विलिस ने कहा, 'विदेशी खिलाड़ियों को मौका देने से हमारे देश के युवाओं को कोई फायदा नहीं मिलेगा। इंग्लैंड की टेस्ट टीम का स्तर सुधारने के लिए घरेलू खिलाड़ियों का काउंटी चैंपियनशिप में खेलना जरूरी है।'

विज्ञापन
virat kohli should not be allowed to play county cricket feels bob willis
बॉब विलिस

68 वर्षीय विलिस ने कहा, 'इसके बजाय टीम कोहली को प्राथमिकता दे रही है, जो इंग्लिश परिस्थितियों में अपने आप को ढालने के इरादे से काउंटी क्रिकेट खेलने आएंगे। यह मूर्खता है। जब कोहली पिछली बार पांच टेस्ट में सिर्फ एक अर्धशतक जमा सके थे तो इंग्लैंड को उन्हें ज्यादा परेशान करना चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed