{"_id":"5cea59f5bdec220717716837","slug":"england-pacer-mark-wood-injured-during-warm-up-match-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup: इंग्लैंड को लगा एक और झटका, कप्तान मोर्गन के बाद अब ये तेज गेंदबाज भी चोटिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: इंग्लैंड को लगा एक और झटका, कप्तान मोर्गन के बाद अब ये तेज गेंदबाज भी चोटिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 26 May 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
Link Copied
इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले मेजबान इंग्लैंड की टीम के लिए सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विश्व कप की शुरुआत में अब बस चंद दिन बाकी हैं लेकिन इंग्लैंड टीम अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से मुश्किल में आ गई है।
Trending Videos
2 of 7
इयोन मोर्गन
- फोटो : pti
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज मार्क वुड चोटिल होकर अस्पताल चले गए। इंग्लैंड के लिए चिंता की बाद इसलिए भी है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले टीम के कप्तान मोर्गन भी चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मार्क वुड
- फोटो : getty
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें आधे मैच के बाद ही स्कैन कराने के लिए अस्पताल जाना पड़ा। वुड को शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल 3.1 ओवर करने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था। वुड के बाएं पांव में दर्द है।
4 of 7
Mark Wood
वह टखने की चोट से पहले भी परेशान भी रहे हैं। इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर यही है कि वह दौड़कर पविलियन लौटे थे। इसके बाद वह स्कैन के लिए अस्पताल गए और मैच में आगे नहीं खेल पाए। इंग्लैंड ने यह मैच 12 रन से गंवाया।
विज्ञापन
5 of 7
जोस बटलर
- फोटो : getty
इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने कहा, ‘देखते हैं कि सुबह उसकी स्थिति कैसी रहती है। यह उसके लिए चिंता का विषय हो सकता है। हम उसके लिए सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।