{"_id":"5ae63b2e4f1c1b9b098b738b","slug":"five-heroes-of-royal-challengers-bangalore-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2018-match-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCBvKKR: बैंगलोर पर KKR की जीत के ये रहे 5 हीरो, जिन्होंने बढ़ाई कोहली की टेंशन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCBvKKR: बैंगलोर पर KKR की जीत के ये रहे 5 हीरो, जिन्होंने बढ़ाई कोहली की टेंशन
Mon, 30 Apr 2018 03:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
केकेआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2018 के 29वें मुकाबले में क्रिस लिन (62*) की शानदार अर्धशतकीय पारी और आंद्रे रसेल (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने सुपरसंडे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने बैंगलोर को हराकर अंक तालिका में 8 में से 4 मैच जीतकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि 2 मैच जीतकर कप्तान विराट के नेतृत्व वाली बैंगलोर सातवें स्थान पर मौजूद है। आइये जानते हैं कोलकाता की इस जीत के 5 हीरो कौन हैंः-
क्रिस लिन
2 of 6
क्रिस लिन
- फोटो : ipl
केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्रिस लीन और सुनिल नरेन की जोड़ी ने कोलकाता को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई। इस मुकाबले में लिन ने 52 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन की नाबाद पारी खेली। लिन को शानदार पारी खेलने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
आंद्रे रसेल
3 of 6
रसेल
कोलकाता की तरफ से खेलते हुए कैरीबियाई स्टार ऑलराउंडर बर्थडे ब्वॉय आंद्रे रसेल ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 31 रन देकर कुल 3 विकेट झटके। उन्होंने ब्रैंडन मैकुलम (38), मनन वोहरा (0) और मनदीप सिंह (19) को आउट किया। बता दें कि मैच के दिन इस खिलाड़ी का जन्मदिन भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनिल नरेन
4 of 6
सुनिल नरेन
सुनिल नरेन और क्रिस लिन की जोड़ी ने कोलकाता को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई थी कि नरेन को आईपीएल 2018 में अपना पहला मैच खेल रहे आरसीबी के गेंदबाज मुरुगन अश्विन ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर ग्रांडहोम के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान उन्होंने 19 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा
5 of 6
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : IPL
नरेन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने पारी को संभाला और स्कोर को 108 रन तक ले गए। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक बार फिर मुरुगन अश्विन ने रोबिन उथप्पा को अपना शिकार बनाया। उन्होंने उथप्पा को साउदी के हाथों कैच आउट कराया। वह 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।