फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केम छो अहमदाबाद! नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इन पांच खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा

Sat, 06 Mar 2021 04:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Mar 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Five heroes of team india to win test series against england at ahemdabad
भारतीय टीम - फोटो : social media

भारत ने शनिवार को अहमदाबाद में खेले गए चौथे व आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना 18 जून 2021 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में न्यूजीलैंड से होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत की इस शानदार जीत में कौन से पांच खिलाड़ी रहे मैच के हीरो?


 

Five heroes of team india to win test series against england at ahemdabad
ऋषभ पंत - फोटो : social media

ऋषभ पंत

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत में चौथे टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरे दिन छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। इस दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 118 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने दो कैच भी लपके और दो स्टंपिग भी किए। भारतीय सरजमीं पर पंत का यह पहला और टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। शतक जड़कर पंत ने अपना नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के साथ दर्ज कराया। पंत एडम गिलक्रिस्ट के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे और एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।

 

Five heroes of team india to win test series against england at ahemdabad
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI

रविचंद्रन अश्विन 

अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी में अंग्रेजों को बुरी तरह फंसाया। इस अनुभवी स्पिनर ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर आठ विकेट चटकाए, जिसमें दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल करने का कमाल किया। वहीं, पहली पारी में 47 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। अश्निन ने इस पूरी सीरीज में कुल मिलाकर 32 विकेट लिए। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five heroes of team india to win test series against england at ahemdabad
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia

अक्षर पटेल

इस युवा गेंदबाज का क्या कहना। अक्षर पटेल की जितनी तारीफ की जाए उनकी कम है। इस युवा गेंदबाज ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इस मैच में अक्षर ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर नौ विकेट चटकाए। पहली पारी में अक्षर ने 68 रन देकर चार विकेट जबकि दूसरी पारी में एक बार फिर उन्होंने पांच विकेट हॉल लेने का कमाल किया। दूसरी पारी में इस युवा गेंदबाज ने 48 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इस सीरीज में अक्षर ने कुल 27 विकेट हासिल किए। डेब्यू सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में इस युवा गेंदबाज ने 42 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले 1979-80 के समय में दिलीप जोशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कमाल किया था।
 

विज्ञापन
Five heroes of team india to win test series against england at ahemdabad
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter

वाशिंगटन सुंदर 

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 174 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 96 रन बनाए और टीम की तरफ से दूसरे बड़े स्कोरर रहे। 21 वर्षीय खिलाड़ी अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हैं और दूसरी बार शतकीय पारी नहीं खेल पाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी वे 85 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इसके अलावा पहली पारी में इस ऑलराउंडर ने एक विकेट भी चटकाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed