बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में छह दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया ने एक भी टेस्ट सीरीज अब तक नहीं जीती है। इस लिहाज से कप्तान विराट कोहली के लिए यह सीरीज बेहद चुनौतीपूर्ण भरा होगा। टीम इंडिया के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं टीम इंडिया के वो पांच खिलाड़ी, जो कंगारुओं के खिलाफ सीरीज में निभा सकते हैं अहम रोलः
इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होगा टीम का पूरा भरोसा, सीरीज में कंगारुओं को कर सकते हैं चारों खाने चित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली
दक्षिण अफ्रीका और फिर इंग्लैंड की सरजमीं में हार का स्वाद चखने के बाद विराट ऑस्ट्रेलिया में हर हाल में जीत चाहेंगे। भारतीय कप्तान साल 2018 की आखिरी सीरीज को जीतकर 2019 का स्वागत करने के इरादे से छह दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में उतरेंगे। 30 वर्षीय कप्तान का बल्ला अगर चला तो वे इस साल का पांचवां शतक एडिलेड में बनाएंगे। साल 2018 में विराट ने 10 मैचों के 18 पारियों में 4 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 1063 रन बनाए हैं। चार साल पहले यानी 2014 दौरे पर विराट चार मैचों के आठ पारियों में विराट 86.50 की औसत के साथ 692 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार शतक और एक अर्धशतक लगाए थे।
अजिंक्य रहाणे
टेस्ट में टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का विदेशी सरजमीं पर अच्छा रिकॉर्ड माना जाता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने तीसरे और अंतिम टेस्ट मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की थी। हाल ही संपन्न हुए इंग्लैंड दौरे पर रहाणे ने पांच मैचों के 10 पारियों में दो अर्धशतकों के साथ 257 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2014 में उनका शानदार रिकॉर्ड था। उन्होंने चार मैचों के आठ पारियों में 399 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 147 का था।
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया था। उस दौरान बुमराह ने तीन मैचों मे 14 विकेट अपने नाम किया था। उन्होंने अभी तक छह मैचों में 28 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका सबसे अच्छा स्कोर 54/5 है। इस सीरीज में वह एक अहम गेंदबाज के रूप में साबित हो सकते हैं।
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया धरती से रू-ब-रू हो चुके हैं। तीन मैचों की टी20 सीरी में उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ चार विकेट झटके थे। कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 में धर्मशाल में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 19 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा हाल में कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पांच विकेट हॉल लिया था।