फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बोले, 'भारत ने शिकार सूंघ लिया है, अब बचकर रहे कंगारू'

Wed, 05 Dec 2018 04:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
justin langer says team india are smelling blood so be alert australia
AUS VS IND TEST

कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि आस्ट्रेलिया के विवादों से घिरे होने के कारण भारतीय टीम मौके को भुनाने की फिराक में होगी लेकिन उस पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव भी रहेगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में छह दिसंबर से शुरू होगा।

justin langer says team india are smelling blood so be alert australia
justin langer

लैंगर ने आस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल सेंस वाटले से कहा, 'भारतीय टीम ने शिकार को सूंघ लिया है। ठीक उसी तरह जैसे 2001 में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने किया था। हम भारत में जीतने से मामूली अंतर से चूक गए और 2004 में हमने जीत दर्ज की।'

justin langer says team india are smelling blood so be alert australia
justin langer

उन्होंने कहा, 'आप उन पलों का अनुमान लगा लेते हैं। मुझे लगता है कि भारत वैसा ही महसूस कर रहा होगा।' भारत ने आस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इसके अलावा उसे फरवरी में दक्षिण अफ्रीका और सितंबर में इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
justin langer says team india are smelling blood so be alert australia
smith and warner

लैंगर ने कहा कि कोहली की टीम बहुत अच्छी है और ऑस्ट्रेलिया उसे कतई हल्के में नहीं लेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैर मौजूदगी इस सीरीज में टीम को खलेगी। इसके लिए टीम ने बेहतर प्लानिंग भी की होगी।
 

विज्ञापन
justin langer says team india are smelling blood so be alert australia
hazlewood vs kohli

उन्होंने कहा, 'वह अच्छी टीम है और उसके पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी है। हम उनका पूरा सम्मान करेंगे। वह आस्ट्रेलिया में अधिक सफल नहीं रहे और आस्ट्रेलियाई टीम भी भारत में कामयाब नहीं रही। उन पर भी काफी दबाव होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed