{"_id":"5863a2724f1c1b8940eed22a","slug":"five-most-controversial-bats-of-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं क्रिकेट की दुनिया के पांच सबसे विवादास्पद बैट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के पांच सबसे विवादास्पद बैट
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
आंद्र रसेल
- फोटो : Sky Sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर और आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल जब बिन बैश लीग के हालिया सीजन में काला बल्ला लेकर उतरे तो इस बल्ले को लेकर विवाद हो गया। आयोजकों का मानना था कि बल्ले का रंग गेंद के रंग को प्रभावित कर रहा है जो कि आईसीसी के नियमों के अनुकूल नहीं है। लेकिन बाद में कुछ शर्तों के बाद रसेल को क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बल्ले के दोबारा इस्तेमाल की अनुमति दे दी। क्रिकेट की दुनिया में यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह बल्ले को लेकर विवाद हुआ है आईए ऐसे ही कुछ विवादित बल्लों पर नजर डालते हैं।
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के पांच सबसे विवादास्पद बैट
मॉन्सटर बैट
थॉमस व्हाइट मॉन्सटर बैट
यह बल्ला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत से पहले सुर्खियों में आया था। इस बल्ले का इस्तेमाल क्रेस्टी और हेंबलटन टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में किया गया था। क्रिस्टी के बल्लेबाज थॉमस व्हाइट का बल्ला इतना चौड़ा था कि बल्लेबाज को आउट करना काफी मुश्किल था। इस बल्ले को देखने के बाद ही बल्ले के आकार को लेकर नियम बनाए गए कि बल्ला इस सीमित आकार से बड़ा नहीं होना चाहिए।

डेनिस लिली
डेनिस लिली का एल्यूमीनियम बैट
साल 1979 में खेली गई ऐशेज सीरीज के दौरान विवाद बल्ले को लेकर विवाद तब उठा जब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनिस लिली मैदान पर एल्यूमीनियम का बल्ला लेकर उतरे। इससे कुछ दिन पहले भी वह वेस्टइंडीड के खिलाफ इसी बल्ले को लेकर बल्लेबाजी करने उतरे थे जिससे गेंद खराब हो रही थी। ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान ने उनके इस बल्ले के इस्तेमाल का विरोध किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान ग्रेग चैपल ने उन्हें लकड़ी का बल्ला खेलने के लिए दिया तब यह विवाद थमा।

क्रिस गेल का गोल्डन बैट
क्रिस गेल का गोल्डन बैट
बिग बैश लीग में खिलाड़ियों के रंगीन बल्ले इस्तेमाल करने की अनुमति है। इसी अनुमति के तहत बिग बैश के पिछले सीजन में वेस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस्तेमाल किया था। वह रंगीन बैट का इस्तेमाल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। गेल इस बल्ले से विराधी टीमों का तेल नहीं निकाल सके जिसके लिए उन्हें जाना जाता है लेकिन इस बल्ले के कारण बहुत विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद भी कई अन्य खिलाड़ी रंगीन बल्ले से खेले। आंद्रे रसेल के बल्ले और गेल के बल्ले की निर्माता कंपनी ऑस्ट्रेलिया की स्पार्टन ही है।

मैथ्यू हेडेन
मैथ्यू हेडेन का मंगूस बैट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडेन ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मंगूस बैट का इस्तेमाल किया था। ये बल्ला पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले बल्ले जैसा ही था लेकिन इसका हैंडिल बैट के हिट करने वाले हिस्से से ज्यादा बड़ा था। इस बल्ले का इस्तेमाल हेडेन ने इसलिए किया था क्योंकि इसपर लगकर गेंद ज्यादा तेजी से जाती है। हेडेन ने इस बल्ले से खेलते हुए एक पारी में 43 गेंदों में 93 रन बना दिए। लेकिन यह बल्ला अप्रत्याशित सफलता अर्जित नहीं कर सका। खिलाड़ियों ने इस बल्ले से खेलने से इंकार कर दिया।