{"_id":"5863c8f04f1c1b8840eed6a9","slug":"top-cricket-moments-of-year-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
साल 2016
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2016 में क्रिकेट प्रशंसकों ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड बनते और टूटते देखे। इस दौरान बहुत से ऐसे पल आए जो सालों तक लोगों के जहन में बने रहेंगे आईए साल 2016 के क्रिकेट की दुनिया के कुछ बेहतरीन पलों पर नज़र डालते हैं।
तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल
एशिया कप चैंपियन
टीम इंडिया ने जीता पहला टी-20 एशिया कप खिताब
साल 2016 में पहली बार एशिया कप टी-20 के फॉर्मेट में खेला गया। इसके फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर छठवीं बार एशिया कप खिताब पर कब्जा किया। मीरपुर में खेले गए फाइनल मुकाबला वर्षा से बाधित रहा लेकिन विराट कोहली और शिखर धवन की जोड़ी भारत को जीत के मुहाने तक ले गई और कप्तान धोनी ने हमेशा की तरफ फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए भारत को एक बार फिर एशिया का सिरमौर बना दिया।
साल 2016 में पहली बार एशिया कप टी-20 के फॉर्मेट में खेला गया। इसके फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर छठवीं बार एशिया कप खिताब पर कब्जा किया। मीरपुर में खेले गए फाइनल मुकाबला वर्षा से बाधित रहा लेकिन विराट कोहली और शिखर धवन की जोड़ी भारत को जीत के मुहाने तक ले गई और कप्तान धोनी ने हमेशा की तरफ फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए भारत को एक बार फिर एशिया का सिरमौर बना दिया।
तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल
फैफ डु प्लेसिस
डू प्लेसिस का 'लॉलीगेट'
जेंटलमेंस गेम कहलाने वाले क्रिकेट का विवादों से गहरा नाता हो गया है। कार्यवाहक कप्तान फैफ डू प्लेसिस की सरपरस्ती में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में घुसकर पहले वनडे में 5-0 से मात दी इसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से मात दी। पहले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं दिया। लेकिन कैमरे की जद में कथित रूप से बॉल टेंपरिंग करते अफ्रीकी कप्तान पकड़े गए। इसे लेकर बड़ा विवाद हुआ। कैमरे की फुटेज में दिखाई पड़ रहा था कि फेफ अपने मुंह में पड़ी मिंट का इस्तेमाल गेंद को चमकाने के लिए कर रहे हैं। मीडिया में इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद आईसीसी ने मामले की सुनवाई की और उन्हें गेंद से छेड़छाड़ को दोषी पाया।

दक्षिण अफ्रीकी टीम
पहली बार सीरीज में ऑस्ट्रलिया का सूपड़ा साफ
ऑस्ट्रेलियाई टीम का वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी सीरीज में सूपड़ा साफ नहीं हुआ था लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार उन्हें 5-0 से हार का स्वाद चखवा दिया। सीरीज के तीसरे वनडे में डेविड मिलर की नंबर 6 पर शानदार 118 रन की पारी की बदौलत 371 रन चेज कर सीरीज से कब्जा किया। इसके बाद न्यूलैंड्स में खेले गए वनडे में डेविड वार्नर की शानदार 173 रनों की पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 327 रनों का पीछा नहां कर सकी। कई लोगों का तर्क है कि दोनों ही टीमों के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के कारण सीरीज का यह परिणाम रहा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम का वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी सीरीज में सूपड़ा साफ नहीं हुआ था लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार उन्हें 5-0 से हार का स्वाद चखवा दिया। सीरीज के तीसरे वनडे में डेविड मिलर की नंबर 6 पर शानदार 118 रन की पारी की बदौलत 371 रन चेज कर सीरीज से कब्जा किया। इसके बाद न्यूलैंड्स में खेले गए वनडे में डेविड वार्नर की शानदार 173 रनों की पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 327 रनों का पीछा नहां कर सकी। कई लोगों का तर्क है कि दोनों ही टीमों के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के कारण सीरीज का यह परिणाम रहा।
विज्ञापन
तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल
करुण नायर
- फोटो : SELF
करुण नायर का तिहरा शतक
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारत को बल्लेबाजी का एक नया सितारा मिला। नायर 84 साल के भारतीय क्रिकेट इतिहास में तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने। उनकी पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपने टेस्ट करियर के तीसरे टेस्ट की तीसरी पारी में शतक लगाया और उसे तिहरे शतक में तब्दील कर दिया। सबसे कम टेस्ट पारियों में तिहरा शतक बनाने का नया रिकॉर्ड है।