फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन बन सकता है टी-20 और वनडे में धोनी का उत्तराधिकारी?

Thu, 29 Dec 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
Who will replace MS Dhoni in T-20 and one day internationals
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
भले ही विराट कोहली कुछ समय बाद टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान भी बन जाएं, लेकिन बतौर विकेट-कीपर बल्लेबाज धोनी की जगह सीमित ओवरों की क्रिकेट में कौन लेगा? यह प्रश्न चयनकर्ताओं के सामने यक्ष प्रश्न की तरह खड़ा है। जिसका समाधान किए बगैर आने वाले समय में मजबूत टीम इंडिया की कल्पना नहीं की जा सकती है।


 ऐसा इसलिए है क्योंकि धोनी टीम के लिए एक नहीं कई भूमिकाएं एक साथ निभाते हैं। वो एक विकेट कीपर होने के साथ एक चपल कप्तान हैं। साथ ही दुनिया के बेस्ट फिनिशर जो मैच को अपनी मुट्ठी में लिए बगैर मैदान से वापस आना पसंद नहीं करते। आईए नजर डालते हैं उन युवा खिलाड़ियों पर जो घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह पाने के लिए दस्तक दे रहे हैं। 

कौन बन सकता है टी-20 और वनडे में धोनी का उत्तराधिकारी?

Who will replace MS Dhoni in T-20 and one day internationals
ऋषभ पंत - फोटो : ESPN
ऋषभ पंत:
दिल्ली के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हालिया रणजी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पंत ने इस सीजन में 972 रन बनाए हैं। इस लसीजन उन्होंने कई धमाकेदार पारियां खेली हैं। एक तरफ पंत ने 48 गेंदों में सबसे तेज प्रथम श्रेणी शतक लगाया वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक लगाया। पंत को लंबे लंबे छक्के लगाना पसंद है। हो सकता है कि वह आने वाले समय में टीम इंडिया में स्टंप के पीछे खड़े दिखाई दें। लेकिन इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पंत को कई पापड़ बेलने पड़ेंगे। उन्हें बल्ले के जौहर के साथ-साथ विकेट के पीछे ग्लब्स से भी चपलता दिखानी पड़ेगी।

 इसके साथ ही उन्हें गेम चेंजर की भूमिका भी निभानी पड़ेगी। इसका मतलब यह कि वह मैदान पर उतरकर इतना माद्दा रखें कि अपने दम पर खेल का रुख पलट सकें जैसा पिछले 12 साल से धोनी करते आ रहे हैं। हालांकि अंडर-19 और दिल्ली डेयरडेविल्स टीमों में राहुल द्रविड़ की कोचिंग से उनकी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग में बहुत सुधार हुआ है। 

कौन बन सकता है टी-20 और वनडे में धोनी का उत्तराधिकारी?

Who will replace MS Dhoni in T-20 and one day internationals
ईशान किशन
ईशान किशन:

झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। झारखंड की ओर से खेलते हुए उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया है जो धोनी भी कभी नहीं कर सके। ईशान ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर झारखंड को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचाने में प्रमुख भूमिका अदा की है। ईशान को धोनी की तरह उनके आक्रामक बैटिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है। मौजूदा रणजी सीजन में बाएं हाथ के ओपनर ईशान ने कर्नाटक के खिलाफ नाबाद 159, दिल्ली के खिलाफ 273 और सौराष्ट्र के खिलाफ 136 रनों की पारी खेलकर अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। 

इस सीजन धोनी झारखंड की रणजी टीम के लिए बतौर मैंटोर काम कर रहे हैं। उनकी उपस्थिति का फायदा इस खिलाड़ी को हुआ है। इस खिलाड़ी ने न केवल अपनी बल्लेबाजी की जगह बदली साथ ही खेल को लेकर अपना नजरिया भी बदला। विकेट के पीछे चपलता और बड़े स्कोर बना सकने की क्षमता पटना में जन्मे इस क्रिकेटर को धोनी की जगह ले सकने के बड़े दावेदारों में से एक बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन बन सकता है टी-20 और वनडे में धोनी का उत्तराधिकारी?

Who will replace MS Dhoni in T-20 and one day internationals
संजू सैमसन
संजू सैमसन
केरल के इस विकेट कीपर बल्लेबाज ने राहुल द्रविड़ की देखरेख में अपने खेल में बहुत सुधार किया है। हाल ही में संजू मैदान और मैदान के बाहर अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में संजू पारियों की अच्छी शुरुआत करके उन्हें बड़े स्कोर में बदलने में असफल साबित हुए हैं। संजू एक बेहतर विकेट कीपर हैं लेकिन पिछले दो घरेलू सीजन में वह अपने प्रदर्शन के बल पर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अब तक 37 प्रथम श्रेणी मैचों में 52.59 की औसत से 1975 रन बनाए हैं। जिसमें सात शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में वह एक संतुलित खिलाड़ी हैं। ऐसे में उन्हें अपने व्यवहार और खेल में संतुलन बनाना होगा। साथ ही घरेलू क्रिकेट में चुनौती दे रहे प्रतिद्वंदियों के सामने खुद को बेहतर साबित करना होगा। 
विज्ञापन

कौन बन सकता है टी-20 और वनडे में धोनी का उत्तराधिकारी?

Who will replace MS Dhoni in T-20 and one day internationals
अंकुश बैंस
अंकुश बैंस

हिमाचल प्रदेश के 21 वर्षीय विकेट कीपर बल्लेबाज ने साल 2013 में रणजी डेब्यू किया था। तब से अब तक अंकुश 31 मैचों में 1483 रन बना चुके हैं। पिछले चार सीजन में अंकुश ने 54.42 की औसत से पांच शतक और 2 अर्धशतक बनाए हैं। आईपीएल के आठवें सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स पहुंचे थे। इसके बाद वह 2016 में पुणे सुपर जाइंट्स पहुंचे। हालांकि यह सीजन उनके लिए बेहद खराब रहा है। इस सीजन वह केवल 336 रन बना सके हैं। इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 113 रन की पारी रही जो उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ खेली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed